फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   New MEMU train launched between Delhi and Faridabad; commute to become easier.

Faridabad News: दिल्ली-फरीदाबाद के बीच नई मेमू ट्रेन शुरू, राह होगी आसान

Wed, 14 Oct 2026 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
New MEMU train launched between Delhi and Faridabad; commute to become easier.
दिल्ली-फरीदाबाद के बीच नई मेमू ट्रेन शुरू। संवाद - यात्रियों को मिली राहत वाली खबर के साथ।
दोपहर दो बजे फरीदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना हुई, पहले दिन जानकारी के अभाव में कम रहे यात्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिल्ली और फरीदाबाद के बीच सफर करने वाले दैनिक यात्रियों के लिए मंगलवार से नई मेमू ट्रेन शुरू हो गई । उत्तर रेलवे की ओर से शुरू की गई 12 डिब्बों वाली इस रेलगाड़ी से नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और अन्य यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिला है। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से दोपहर दो बजे रेलगाड़ी दिल्ली के लिए रवाना हुई। पहले दिन नई सेवा की जानकारी कम लोगों को होने के कारण यात्रियों की संख्या कम रही। नई सेवा से तुगलकाबाद, ओखला और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाले यात्रियों को भी फायदा मिल सकेगा।
शारदीय नवरात्र के दौरान दिल्ली स्थित कालकाजी मंदिर में दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यह रेलगाड़ी उपयोगी साबित हो सकती है। ओखला और हजरत निजामुद्दीन जैसे स्टेशनों पर पहुंचने की सुविधा मिलने से श्रद्धालु आगे का सफर सुविधानुसार तय कर सकेंगे।
विज्ञापन

---
दिल्ली से सुबह और फरीदाबाद से दोपहर में सेवा

निर्धारित समय-सारणी के अनुसार, दिल्ली जंक्शन से फरीदाबाद आने वाली रेलगाड़ी सुबह 10:30 बजे रवाना होकर 11:45 बजे फरीदाबाद पहुंचेगी। वहीं, फरीदाबाद से दिल्ली जंक्शन जाने वाली रेलगाड़ी दोपहर दो बजे रवाना होगी। यह दोपहर 2:11 बजे तुगलकाबाद, 2:18 बजे ओखला और 2:25 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। इसके बाद तिलक ब्रिज, शिवाजी ब्रिज, नई दिल्ली और सदर बाजार होते हुए दोपहर 3:45 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
फरीदाबाद से दिल्ली तक सामान्य टिकट किराया 10 रुपये
रेलवे की ओर से इस सेवा में 12 डिब्बों वाली मेमू रेलगाड़ी लगाई गई है। इसका संचालन और रखरखाव दिल्ली मंडल की ओर से किया जाएगा। फरीदाबाद से दिल्ली तक का सामान्य टिकट किराया 10 रुपये बताया गया है। कम किराए के कारण यह सेवा नियमित रूप से यात्रा करने वाले लोगों के लिए किफायती विकल्प बन सकती है। रेलवे के पीआरओ एके सिंह ने बताया कि पहले दिन यात्रियों के मन में ट्रेन को लेकर संकोच था, समय के साथ दैनिक यात्रियों की संख्या बड़ने की उम्मीद है।
-------------------------
रेल यात्रियों से बातचीत -

इस ट्रेन से महिलाओं और परिवार के साथ सफर करने वालों को भी सबसे ज्यादा सुविधा मिलेगी। - करिश्मा, रेल यात्री


10 रुपये के टिकट में यात्रा का विकल्प मिलने से खर्च कम होगा। उम्मीद है रेलगाड़ी समय पर चलेगी। - राजू, रेल यात्री


नई रेलगाड़ी शुरू होने से दोपहर के समय दिल्ली जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। - अरबिंद कुमार, रेल यात्री


नवरात्र के दौरान दिल्ली के मंदिरों में दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सकती है। - दीपा गुप्ता, रेल यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed