{"_id":"6a63b5fd4023f3c8c70cb4f0","slug":"national-lok-adalat-on-september-12-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75723-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एनआईटी-3 के किताब चौक पर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एनआईटी-3 के किताब चौक पर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन
रेहड़ियों, खोखों और सड़क किनारे रखे सामान को जब्त किया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम ने शुक्रवार को एनआईटी-3 स्थित किताब चौक पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क और फुटपाथ पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। निगम की कार्रवाई के दौरान कई रेहड़ियों, खोखों और सड़क किनारे रखे सामान को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर जब्त कर लिया। अभियान के दौरान निगम की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने पहले अतिक्रमणकारियों को सामान हटाने के लिए कहा। इसके बाद भी सड़क और फुटपाथ पर रखा सामान नहीं हटाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रेहड़ियों और अन्य सामान को जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन निगम की टीम ने अभियान जारी रखा।
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण होने से यातायात प्रभावित हो रहा था और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निगम ने चेतावनी दी कि यदि दोबारा सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।