फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   NA

Faridabad News: जूता व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Jan 2023 04:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:58 PM IST
विज्ञापन
NA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ बाजार में जूता कारोबारी पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच-65 टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

क्राइम ब्रांच-65 प्रभारी ब्रहमप्रकाश ने बताया कि आरोपी गोलू (20) और मोइन (22) मुकेश कॉलोनी के रहने वाले हैं और दोनों भाई हैं। 22 दिसंबर 2022 को आरोपियों ने अपने 5 अन्य साथियों के साथ मिलकर बल्लभगढ़ के सांवरिया बाग बाजार में जूते के व्यापारी रामकुमार पर जानलेवा हमला किया था। आरोपियों ने व्यापारी के सिर, छाती तथा कमर में चाकू से 3 वार किए और पत्थर से उसकी छाती और सिर में चोट मारी, जिसकी वजह से व्यापारी बुरी तरह घायल हो गया। वहां पर इकट्ठा हुई भीड़ को देखकर आरोपी अपनी मोटरसाइकिल वहां पर छोड़कर फरार हो गए। जिसे पुलिस द्वारा जब्त किया गया। व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और व्यापारी द्वारा पुलिस को दिए गए बयानों के आधार पर शहर थाना बल्लभगढ़ में आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास और सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की। क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा ने मामले में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिसके तहत क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों को 9 जनवरी को अज्जी कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी गोलू पहलवानी करता है और आरोपी मोइन बीए फाइनल ईयर का छात्र है। वारदात से एक दिन पहले आरोपियों के दोस्तों का व्यापारी के साथ बीपीटीपी क्षेत्र में झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े के कारण आरोपियों की व्यापारी के साथ रंजिश हुई। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से वारदात में उपयोग चाकू बरामद किया गया है। पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपियों को अदालत में दोबारा पेश करके जेल भेज दिया गया है और वारदात में शामिल इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed