{"_id":"6115f43a8ebc3e44f953256d","slug":"murder-in-faridabad-after-killed-wife-security-guard-called-girlfriend-says-fork-is-gone-out","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: पत्नी की हत्या के बाद सिक्योरिटी गार्ड ने प्रेमिका को किया फोन, बोला-कांटा निकल गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: पत्नी की हत्या के बाद सिक्योरिटी गार्ड ने प्रेमिका को किया फोन, बोला-कांटा निकल गया
Fri, 13 Aug 2021 10:00 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:00 AM IST
सार
नौ अगस्त शाम करीब साढ़े चार बजे आरोपी सिक्योरिटी गार्ड अपने घर से ऑफिस गया। रात करीब साढ़े बारह बजे बाइक से घर वापस आया। जब वह घर पहुंचा तो पत्नी सोई हुई थी। आरोपी ने मौका देखकर चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद अपने ऑफिस वापस आया और प्रेमिका बाला को फोन करके बताया कि कांटा निकल गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरीदाबाद जिले की क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने महिला की हत्या के मामले में पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। आरोपी का अपने दोस्त की पत्नी के साथ करीब तीन साल से प्रेम संबंध था। नौ अगस्त की रात को गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी थी। इसके बाद प्रेमिका को फोन कर कहा कि अब कांटा निकल गया। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
आरोपियों की पहचान जितेंद्र व बाला के रूप में हुई है। आरोपी जितेंद्र ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और पत्नी रेनू की हत्या कर दी थी। मृतका के चाचा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पलवल का रहने वाला है। साल 2012 में भतीजी की शादी शाहपुरा खादर गांव निवासी जितेंद्र के साथ की थी।
उनकी भतीजी ने बताया था कि पति जितेंद्र का किसी महिला के साथ अवैध संबंध चल रहा है। इसके बाद रेनू के परिजनों ने आरोपी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। उनके समझाने के बावजूद वह अपनी प्रेमिका बाला के साथ संपर्क में रहा।
विज्ञापन
इस बात को लेकर रेनू और जितेंद्र के घर में लड़ाई-झगड़े होते थे। इससे तंग आकर आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। 31 वर्षीय आरोपी जितेंद्र एक्सईएन ऑफिस में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। उसका अपने दोस्त की 35 वर्षीय पत्नी के साथ अवैध संबंध चल रहा था।

आरोपी ने इससे पहले अपने दोस्त के साथ करीब 12 साल तक प्राइवेट नौकरी की थी। उसका अपने दोस्त के घर आना-जाना था। वह प्रेमिका से पिछले दो-तीन साल से संबंध में था। जितेंद्र ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
नौ अगस्त शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने घर से ऑफिस गया। रात करीब साढ़े बारह बजे बाइक से घर वापस आया। जब वह घर पहुंचा तो पत्नी सोई हुई थी। आरोपी ने मौका देखकर चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद अपने ऑफिस वापस आया और प्रेमिका बाला को फोन करके बताया कि कांटा निकल गया।
क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने 11 अगस्त को आरोपी जितेंद्र को आईएमटी चौक और महिला आरोपी बाला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन व सिम कार्ड बरामद किया है।