फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Municipal Corporation steps up surveillance and fixes accountability to curb dust pollution

Gurugram News: धूल प्रदूषण रोकने को नगर निगम ने बढ़ाई निगरानी, जिम्मेदारी तय

Sun, 25 Oct 2026 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation steps up surveillance and fixes accountability to curb dust pollution
निगमायुक्त ने संभाली कमान, जोन-1 और जोन-2 की निगरानी करेंगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में धूल प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नगर निगम ने निगरानी व्यवस्था सख्त कर दी है। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के सिटी एक्शन प्लान के तहत सड़कों के पुनर्विकास और धूल नियंत्रण के उपायों की जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की जोन वार जिम्मेदारी तय की है। निगमायुक्त खुद जोन-1 और जोन-2 की निगरानी करेंगे, जबकि अतिरिक्त निगमायुक्तों को अन्य जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों को सड़कों पर कराए गए कार्यों का सत्यापन करने के साथ धूल नियंत्रण के उपायों की स्थिति भी जांचनी होगी।

निगम की इस व्यवस्था के तहत केवल कार्यों की प्रगति ही नहीं, बल्कि उनसे संबंधित रिकॉर्ड और उपलब्ध आंकड़ों की भी समीक्षा की जाएगी। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि सीएक्यूएम के सिटी एक्शन प्लान के तहत सड़कों के पुनर्विकास और धूल प्रदूषण रोकने के लिए निर्धारित उपायों को किस हद तक लागू किया गया है।
विज्ञापन



तीन अतिरिक्त निगमायुक्तों को सौंपी जिम्मेदारी

आदेश के अनुसार, निगमायुक्त प्रदीप दहिया जोन-1 और 2 की निगरानी करेंगे। अतिरिक्त निगमायुक्त अंकिता चौधरी को जोन-3 और 4, जबकि अतिरिक्त निगमायुक्त यश जालुका को जोन-5 और 6 की जिम्मेदारी दी गई है। अतिरिक्त निगमायुक्त रविंद्र यादव सभी जोन में हॉर्टिकल्चर संबंधी कार्यों की समीक्षा और सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालाबों और वर्षा जल संचयन कार्यों पर भी नजर

निगरानी के दायरे में सड़कों के अलावा हॉर्टिकल्चर, तालाबों के पुनरुद्धार और वर्षा जल संचयन से जुड़े कार्य भी शामिल किए गए हैं। संबंधित अधिकारी इन कार्यों की प्रगति, उपलब्ध आंकड़ों और रिकॉर्ड की जांच करेंगे। इससे सिटी एक्शन प्लान के तहत निर्धारित कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सकेगा।


इंजीनियरिंग विंग को देना होगा रिकॉर्ड

निगरानी और सत्यापन की प्रक्रिया में सहयोग के लिए चीफ इंजीनियर और संबंधित इंजीनियरिंग अधिकारियों को आवश्यक रिकॉर्ड, तकनीकी सहायता और जोन वार आंकड़े उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें पुनर्विकसित सड़कों का विवरण और धूल नियंत्रण उपायों से जुड़ी जानकारी शामिल होगी। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed