फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Municipal Corporation Elections: There will be crowd at nomination centers on the last day

नगर निगम चुनाव : आखिरी दिन नामांकन केंद्रों पर रहेगी भीड़

Sun, 16 Feb 2025 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Elections: There will be crowd at nomination centers on the last day
संभावित उम्मीदवारों ने रविवार को भी प्राप्त किए नो ड्यूज सर्टिफिकेट, सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होंगे नामांक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम चुनाव के तहत सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है। सभी प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवार सोमवार को ही नामांकन करेंगे। ऐसे में नामांकन केंद्रों पर भीड़ रहने की संभावना है। सोमवार को नामांकन के लिए आखिरी दिन के चलते उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रविवार को भी नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेने की सुविधा जारी रखी गई। रविवार को छुट्टी के बावजूद तय केंद्रों पर जाकर संभावित उम्मीदवारों ने नो ड्यूज सर्टिफिकेट प्राप्त किए। सोमवार 17 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे।


इसके बाद 18 फरवरी को नामांकन की जांच का कार्य किया जाएगा। आवेदन करने वाले प्रत्याशी 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। 19 फरवरी को दोपहर तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटन कर दिए जाएंगे। इसके बाद 19 फरवरी को ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों व मतदान केंद्रों की सूची निर्धारित स्थान पर चस्पा कर दी जाएगी। 2 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। वहीं 12 मार्च को सुबह 8 बजे से मतगणना करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed