{"_id":"64ea3ace5dc85b225a0478cd","slug":"motivated-students-to-be-environmentally-sensitive-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-12189-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: विद्यार्थियों को पर्यावरण प्रति संवेदनशील बनने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: विद्यार्थियों को पर्यावरण प्रति संवेदनशील बनने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में बीबीए एवं बीबीए कैम के द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एक्सटेंशन लेक्चर में उन्हें पर्यावरण स्थिरता विषय पर इसके प्रति संवेदनशील होने के लिए प्रेरित किया गया। लेक्चर में 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाना और उसकी स्थिरता को बनाए रखने के लिए जागरूक करना रहा।
इस कार्यक्रम के मुख्य प्रवक्ता प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद शारीक ने विद्यार्थियों को पर्यावरण पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने पर्यावरण के प्रति जागरूक किया और पर्यावरण सरंक्षण के लिए समुचित दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इस तरह के लेक्चर शिक्षा का अभिन्न अंग हैं और छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान व कौशल विकास में मदद करते हैं। इस प्रकार के लेक्चर से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का संचार होता है। कार्यकारी प्राचार्या डाॅ. सविता भगत ने विद्यार्थियों को प्राकृतिक संसाधन और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयास करने को कहा। कार्यक्रम में डॉ सुरभि, डॉ.अकिंता मोहिंद्रा ,डॉ.नीरज सिंह, डाॅ. स्मृति शर्मा एवं शिवानी हंस समेत अन्य मौजूद रहे।