{"_id":"61f6c7af162c8c4ed351a3a1","slug":"mother-child-department-will-be-formed-soon-in-bk-hospital-faridabad-news-noi6295603172","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द बनेगा बीके अस्पताल में जच्चा-बच्चा विभाग , मार्च से शुरू होगी निर्माण प्रक्रिया, चार किस्तों में मिलेगा निर्माण फंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द बनेगा बीके अस्पताल में जच्चा-बच्चा विभाग , मार्च से शुरू होगी निर्माण प्रक्रिया, चार किस्तों में मिलेगा निर्माण फंड
विज्ञापन
Mother-child department will be formed soon in BK Hospital,
फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल में जल्द ही जच्चा-बच्चा के लिए 200 बेड का अलग विभाग बनकर तैयार होगा। प्रस्ताव को मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। इसके लिए 10,352 लाख रुपये का बजट पास हो गया है। इसके साथ बीके नागरिक अस्पताल में मार्च से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। अस्पताल प्रबंधन इसकी तैयारियों में जुट गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्लयूडी) जल्द ही कार्य शुरू करेगा। हालांकि बीके नागरिक अस्पताल की पहली मंजिल पर जच्चा-बच्चा वार्ड मौजूद है। इसमें करीब 25 से 30 बेड की सुविधा उपलब्ध है।
बीके नागरिक अस्पताल जिला स्तर पर करीब 21 लाख की आबादी को सेवाएं देता है। जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसव के मामले गंभीर होने पर सीधे नागरिक अस्पताल रेफर किए जाते हैं। बेड की कमी व अन्य सुविधाओं के अभाव में प्रसूता रेफर दर अधिक होती है। नागरिक अस्पताल में हर दिन औसतन 35 मामले प्रसव के लिए पहुंच रहे हैं। व्यवस्थाओं के अभाव में कई मामले दिल्ली रेफर कर दिए जाते हैं। ऐसे में नए विभाग के निर्माण से जिले की बड़ी आबादी को लाभ मिलने की उम्मीद है।
यह होगी सुविधा:
- 200 बेड की व्यवस्था केवल जच्चा-बच्चा के लिए की जाएगी।
- बच्चों के लिए अलग से शिशु विभाग स्थापित होगा।
- आईसीयू, सर्जरी कक्ष सहित महिला रोग विशेष ढांचागत व तकनीकी व्यवस्था होगी।
- गंभीर मामलों की रेफर दर कम होगी। इसमें बीपी, मधुमेह, इम्च्योर बेबी केयर सर्विस हाई तकनीक युक्त होगी।