फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   More people to vote this year

हरियाणा का रण: जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में बढ़े 17,975 मतदाता

Thu, 17 Oct 2019 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
More people to vote this year
फरीदाबाद। विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। नई मतदाता सूची में जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में 17,975 नए मतदाता जुड़े हैं। इसके बाद जिले में कुल मतदाताओं की 15 लाख 12 हजार 47 हो गई है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद भी निर्वाचन आयोग ने लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने का मौका दिया था। जिला चुनाव कार्यालय में 24 सितंबर तक लोगों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन लिए गए थे। निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इसमें जिले की छह विधानसभा सीटों पर 17,975 नए मतदाता सूची में शामिल हुए हैं। इससे पहले जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में 14,94,072 मतदाता थे और अब जिले में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 15,12,047 हो गई है। इसमें 8,34,734 पुरुष मतदाता, 6,77,268 महिला मतदाता व 45 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र कुल मतदाता पुरुष महिला
पृथला 1,91,676 1,03,700 87,971
एनआईटी 2,58,714 1,45,365 1,13,343
बड़खल 2,75,293 1,50,371 1,24,908
बल्लभगढ़ 2,38,531 1,33,914 1,04,615
फरीदाबाद 2,44,444 1,32,501 1,11,934
तिगांव 3,03,389 1,68,883 1,34,497
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed