फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Modi factor made Krishnapal the boss

Faridabad News: मोदी फैक्टर ने बनाया कृष्णपाल को बॉस

Wed, 05 Jun 2024 03:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Modi factor made Krishnapal the boss
1,72,919 मतों के अंतर से विरोधी को दी शिकस्त
विज्ञापन

संदीप वर्मा
फरीदाबाद। नरेंद्र मोदी के जादू ने एक बार फिर फरीदाबाद में भाजपा की नैया पार लगाई। प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने हैट्रिक मारकर विरोधी खेमे को चित्त कर दिया। मतगणना शुरू होने के बाद भाजपा और कांग्रेस में काफी देर तक रोमांचक मुकाबला रहा लेकिन धीरे-धीरे कृष्णपाल गुर्जर ने लीड लेते हुए फरीदाबाद का माहौल भाजपामय कर दिया। देर शाम केंद्र में एनडीए की सरकार बनने की खुशी में फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और सफलता का जश्न मनाया।

चुनाव शुरू होने पर 10 लाख का दावा करने वाले भाजपा नेता और कार्यकर्ता सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होने के करीब तीन से चार घंटे तक खामोश रहे। 400 पार का नारा लगाने वाली पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं ने देशभर में कांग्रेस और विपक्षी दलों के प्रदर्शन पर संयम बनाए रखा। हालांकि, दोपहर 12 बजे के बाद जैसे ही मतों का अंतर 30 हजार के पार पहुंचा तो भाजपा के कार्यकर्ताओं में कुछ साहस बंधा। देर शाम को भाजपा की जीत पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संतोष जाहिर किया। भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने 7,88,569 मत हासिल किए और तीसरी बार जीत की हैट्रिक मारते हुए 1,72,919 मतों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह को शिकस्त दे डाली। दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेसी प्रत्याशी को 615655 मत मिले।
विज्ञापन


कृष्णपाल गुर्जर की नैया पार लगाने में शहरी मतदाताओं का सबसे बड़ा हाथ था। विपक्षी दलों ने भी नरेंद्र मोदी फैक्टर को जीत का सबसे अहम कारण माना है। फरीदाबाद लोकसभा के नौ विधानसभा क्षेत्र में से महेंद्र प्रताप ने ग्रामीण क्षेत्रों होडल, हथीन और पृथला विधानसभा में बढ़त बनाई थी। इस बढ़त को फरीदाबाद की पांच विधानसभा और पलवल जिले के एक विधानसभा क्षेत्र के शहरी मतदाताओं ने धो डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिगांव विधानसभा में कृष्णपाल गुर्जर ने सबसे अधिक 1,26,105 मत हासिल किए। यहां से उन्होंने महेंद्र प्रताप को 49,428 मतों से बढ़त बनाई। महेंद्र प्रताप को यहां से 76,677 मत मिले।
फरीदाबाद के शहरी क्षेत्र एनआईटी विधानसभा से कृष्णपाल गुर्जर को 1,08,500 मत मिले। यहां पर उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी से 41690 अधिक मत हासिल किए। बल्लभगढ़ में 42,695 मत और फरीदाबाद क्षेत्र में 86,853 मत मिले। पलवल विधानसभा में भी नरेंद्र मोदी का असर दिखाई दिया और भाजपा को 94,809 मत मिले।
जनरल ऑब्जर्वर ने दिया जीत का प्रमाण पत्र
फरीदाबाद लोकसभा सीट के लिए नियुक्त किए गए जनरल ऑब्जर्वर अक्षय कुमार सिंह की विशेष उपस्थिति में विजेता उम्मीदवार को प्रमाण पत्र भेंट किया गया। इस मौके पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा भी उपस्थित रहे।
किस प्रत्याशी को मिले कितने वोट
विजेता उम्मीदवार को 7,88,569 मत मिले। दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के प्रत्याशी को 6,15,655 मत प्राप्त हुए। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी किशन ठाकुर को 25,206 वोट, इंडियन नेशनल लोकदल प्रत्याशी सुनील तेवतिया को 8085 वोट, जननायक जनता पार्टी प्रत्याशी नलिन हुड्डा को 5361 वोट मिले। जनशक्ति दल के स्वतंत्र सिंह चौहान को 2955 वोट, निर्दलीय प्रत्याशी नीरज जाटव को 2108 वोट, आदिम भारतीय पार्टी के हरि शंकर राजवंश को 1584 वोट, निर्दलीय प्रत्याशी अतुल को 1458 वोट, आरक्षण विरोधी पार्टी के सुमित कुमार शर्मा को 1444 वोट, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया की बृजबाला को 1380 वोट, भारतीय शञ्चित चेतना पार्टी के श्याम सुंदर सिंह को 1247 वोट, राष्ट्रीय विकास पार्टी के महेश प्रताप शर्मा को 1240 वोट, बुलंद भारतीय पार्टी के सत्य देव यादव को 955 वोट, अखिल भारतीय किसान मजदूर पार्टी के रणधीर सिंह अलियास धीरू खटाना को 924 वोट, निर्दलीय प्रत्याशी सुनील कुमार को 889 वोट, राष्ट्र निर्माण पार्टी के भारत भूषण कोली को 808 वोट, किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के शिव नारायण बाबा दूबे को 771 वोट, सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी के ज्ञानचंद बैंसला को 756 वोट, निर्दलीय प्रत्याशी राजेश गौतम को 663 वोट, निर्दलीय प्रत्याशी स्वामी राजेंद्र देव को 663 वोट, निर्दलीय प्रत्याशी लेखराम दबंग को 615 वोट तथा निर्दलीय प्रत्याशी गिरीराज को 614 वोट और लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी की प्रत्याशी शकिला हुसैन को 551 वोट प्राप्त हुए। इसके अलावा 6821 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।
---
2024 में विधानसभा वार किसको मिली कितनी बढ़त
विधानसभा कुल राउंड कांग्रेस भाजपा जीत
पृथला 16 74095 66805 कांग्रेस
फरीदाबाद एनआईटी 20 66810 108500 भाजपा तिगांव 17 76677 126105 भाजपा
बड़खल 21 64355 98629 भाजपा
फरीदाबाद 17 50960 86853 भाजपा
बल्लभगढ़ 17 42994 85689 भाजपा
पलवल 19 69865 94809 भाजपा
होडल 15 62364 61798 कांग्रेस
हथीन 18 104616 52892 कांग्रेस


फरीदाबाद की जनता भाजपा सरकार के कार्यों से त्रस्त थी। हम जहां भी गए तो लोगों ने यहां के सांसद को हराने में साथ देने का वादा किया। इसके बावजूद शहर की जनता नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट कर गई। ग्रामीण क्षेत्रों में मुझे काफी समर्थन मिला है, लेकिन शहरी क्षेत्र नरेंद्र मोदी के नाम से पड़ने के चलते हमारी मेहनत पर पानी फेर दिया।

- महेंद्र प्रताप सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी

यहां भाजपा और नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है। यह फरीदाबादवासियों की भी जीत है। लोगों ने केंद्र और राज्य सरकार के काम पर भरोसा जताया है। हम आने वाले पांच वर्षों में सबका साथ-सबका विकास की तर्ज पर लोगों के लिए काम करेंगे।
- कृष्णपाल गुर्जर, भाजपा सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed