फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Medical store owner kidnapped neighbor son injected him with narcotic substance in Faridabad

Faridabad: मेडिकल स्टोर संचालक ने पड़ोसी के बेटे का किया अपहरण, लगाया नशीला इंजेक्शन, नहर में फेंका शव

Sat, 15 Jun 2024 02:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 15 Jun 2024 02:59 PM IST
सार

आरोपियों ने शव को खुर्दबुर्द करने की नीयत से गांव प्रहलादपुर माजरा के पास से गुजर रही आगरा नहर में फेंकने की कोशिश की लेकिन बच्चे का शव झाड़ियों में अटक गया। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Medical store owner kidnapped neighbor son injected him with narcotic substance in Faridabad
घटना से नाराज लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के सेक्टर- 62 में कर्ज में डूबे मेडिकल स्टोर संचालक ने पड़ोसी के बेटे की फिरौती मांगने की नीयत से पहले अपहरण किया फिर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने बच्चे को बेहोश करने के लिए नशीला इंजेक्शन का इस्तेमाल किया था। नशीली दवा की मात्रा अधिक होने के चलते बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद शव की पहचान छुपाने के लिए मुंह पर पत्थरों से हमला किया। वहीं आरोपी ने उसके शरीर पर तेजाब भी डाला। 

विज्ञापन

 

आरोपियों ने शव को खुर्दबुर्द करने की नीयत से गांव प्रहलादपुर माजरा के पास से गुजर रही आगरा नहर में फेंकने की कोशिश की लेकिन बच्चे का शव झाड़ियों में अटक गया। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 

सेक्टर 62 निवासी उमेश चंद की परचून की दुकान है। 13 जून को शाम 6:30 बजे के करीब उसका बेटा 13 वर्षीय कुश अपनी दुकान से पड़ोस की दुकान पर बर्फ लेने के लिए साइकिल लेकर निकला था। बच्चा जब बर्फ लेकर काफी समय तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने ढूंढना शुरू कर दिया। मां प्रियंका ने अपने बच्चे को खोजना शुरू किया। लेकिन उसके बेटे कुश का कहीं कुछ पता नहीं चला। उसके माता-पिता के साथ सेक्टर के करीब 200 से अधिक लोगों ने बच्चे को ढूंढना शुरू कर दिया। जिसके बाद गली में लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक करने पर पता चला कि बच्चा साइकिल पर 6 बजकर 25 मिनट पर आरोपी के घर से कुछ समय पहले गुजरा था, लेकिन उसके बाद बच्चे का पता नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उसी के आधार पर सेक्टरवासियों ने 13 जून की शाम से लेकर रात दो बजे लोगों को दवा की दुकान चलाने वाला विशाल के घर की छत पर बच्चे की साइकिल मिली। इसके बाद सीसीटीवी के आधार पर बच्चे के माता-पिता व अन्य पड़ोसियों ने विशाल पर बच्चे के अपहरण का शक जताया और विशाल को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों से पूछताछ करने के बाद विशाल ने बच्चे की हत्या का राज खोल दिया। उसने बताया कि बच्चे को बेहोश करने के लिए नशे का इंजेक्शन दिया था, लेकिन डोज ज्यादा होने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को नहर में फेंक दिया।


पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बच्चे के शव को बरामद कर लिया है। उमेश चंद के मुताबिक उनके बेटे की हत्या करने वाला उनका पड़ोसी विशाल कर्ज में डूबा हुआ है। इस कर्ज को उतारने की नीयत से उन्होंने उनके बच्चे कार फिरौती मांगने के लिए अपहरण किया था। बच्चा आठवीं कक्षा में पढ़ता था। वहीं लोगों का आरोप है कि पुलिस सही तरीके से कार्रवाई नहीं कर रही है। इसीलिए उन्होंने थाना आदर्श नगर में जाकर सड़क को जाम भी किया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed