{"_id":"687a84e0c5c1422156096bbc","slug":"medical-store-operator-beaten-with-sticks-got-seven-stitches-on-his-head-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47439-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मेडिकल स्टोर संचालक को डंडों से पीटा, सिर में सात टांके लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मेडिकल स्टोर संचालक को डंडों से पीटा, सिर में सात टांके लगे
विज्ञापन
- सेक्टर 29 के पास की घटना, रात करीब नौ बजे दवा लेने आए थे बदमाश
- हमलावरों पर दवा का 20 से 22 हजार रुपये पहले से है बकाया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र में दवा के बकाया रुपये मांगने पर दबंगों ने मेडिकल स्टोर संचालक को डंडों से बुरी तरह पीट दिया। गंभीर रूप से घायल स्टोर संचालक के सिर में सात टांके लगे हैं। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि खेड़ीपुल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-29 निवासी नरेंद्र ने बताया कि उनका छोटा भाई जीतू मेडिकल स्टोर चलाता है। गड्ढा काॅलोनी निवासी सुनील भाटी अक्सर दुकान से उधार में दवा व अन्य सामान लेकर जाता है। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात को भी सुनील मेडिकल स्टोर पर कुछ सामान लेने के लिए आया था। इस दौरान जीतू ने पिछला बकाया चुकाने को कहा तो आरोपी ने गाली-गलौच की। फिर आरोपी ने कॉल करके अपने साथियों को बुला लिया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर जीतू को डंडों से पीटा। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। लोगों को आता देख आरोपी मारने की धमकी देकर भाग गए।