{"_id":"68fbd4c469b37fdd3f04b410","slug":"mathura-youth-murdered-with-sharp-edged-weapon-near-badkhal-metro-station-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54218-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मथुरा के युवक की बड़खल मेट्रो स्टेशन के पास तेजधार हथियार से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मथुरा के युवक की बड़खल मेट्रो स्टेशन के पास तेजधार हथियार से हत्या
विज्ञापन
3 महीने से एक युवती से बात करता था युवक, उसी से मिलने आया था फरीदाबाद
भाई समीर के बयान पर ओल्ड थाना में हत्या की एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मथुरा कोसी कला के रहने वाले युवक मारुफ की फरीदाबाद के बड़खल मेट्रो स्टेशन के पास मेट्रो पिलर के नीचे सुनसान जगह पर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने उसके सिर, चेहरे, पीठ पर तेजधार हथियार से कई वार किए। युवक फरीदाबाद में रहने वाली अपनी बहन के यहां आया था और मिलकर चला गया था। इसके बाद बृहस्पतिवार देर रात लगभग सवा 3 बजे उसका शव मेट्रो पिलर के पास मिला।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मृतक के भाई समीर के बयान पर ओल्ड थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। शुरुआती जांच में बताया गया कि मारुफ बीते 2-3 महीने से सिम्मी नामक युवती से बात करता था। उससे मिलने ही वो बृहस्पतिवार को फरीदाबाद आया और दोनों ओयो होटल गए। लेकिन सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर युवक ओयो होटल के अंदर जाता नहीं दिखा है। पूरे मामले में टीम जांच कर रही है।
फरीदाबाद पुलिस को बृहस्पतिवार देर रात 3:20 बजे सूचना मिली कि बड़खल मेट्रो स्टेशन सेक्टर-19 के पास पेट्रोल पंप किनारे मेट्रो पिलर नंबर 663 के पास एक युवक मृत पड़ा है। सूचना मिलते ही ओल्ड थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया और शव को मोर्चरी पहुंचाया गया। मृतक की पहचान मथुरा के कोसी कला निवासी मारुफ के तौर पर हुई। मृतक के दोस्त के जरिये उसके परिवार को सूचना दी गई।
विज्ञापन
पुलिस को मामले में शिकायत यूपी मथुरा कोसी कला के करी मुल्लावास निवासी समीर ने दी है। ये दो भाई व 4 बहन हैं। समीर के अनुसार इसका छोटा भाई मारुफ (27) मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार दोपहर लगभग 2 बजे वो बगैर किसी को कुछ बताए घर से निकल गया। शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े 5 बजे समीर के पास इमलाक के दोस्त व पड़ोसी फैजान ने घर आकर बताया कि इमलाक ने कॉल कर बताया है कि मारुफ का फरीदाबाद में एक्सिडेंट हो गया है। उसे बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
समीर के अनुसार इमलाक से कॉल पर बात की तो उसने एक मोबाइल नंबर दिया। इस नंबर पर कॉल की तो पुलिसकर्मी से बात हुई और समीर ने फरीदाबाद में रहने वाले अपने जीजा वकील कुरैशी का नंबर पुलिसकर्मी को दिया। बाद में परिवार को पता चला कि मारुफ की हत्या कर दी गई है। परिवार वाले फरीदाबाद पहुंचे। मामले में ओल्ड थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत एफआईआर दर्ज की है।