फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mathura Kosi Kala youth stabbed to death in Faridabad

मुलाकात मौत में बदली!: मथुरा से फरीदाबाद युवती से मिलने आया, रात में ओयो में ठहरा… और फिर सुबह मिली उसकी लाश

Fri, 24 Oct 2025 05:42 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 24 Oct 2025 05:42 PM IST
सार

मथुरा के कोसी कला निवासी मारुफ पिछले करीब तीन महीने से सिम्मी नाम की एक युवती से बातचीत कर रहा था। गुरुवार को वह उसी से मिलने फरीदाबाद आया था। 

विज्ञापन
Mathura Kosi Kala youth stabbed to death in Faridabad
Faridabad Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद में बड़खल मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह मेट्रो पिलर के नीचे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मथुरा के कोसी कला निवासी मारुफ (27 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मारुफ पिछले करीब तीन महीने से सिम्मी नाम की एक युवती से बातचीत कर रहा था। गुरुवार को वह उसी से मिलने फरीदाबाद आया था और एक ओयो होटल में ठहरा हुआ था।

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह उसका शव मेट्रो पिलर के नीचे खून से लथपथ मिला। युवक के शरीर पर चाकू के कई निशान पाए गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई समीर के बयान पर ओल्ड थाना फरीदाबाद में हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस युवती सिम्मी और उसके परिचितों की भूमिका की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कोसी कला के करी मुल्लावास निवासी समीर ने बताया, वे दो भाई व 4 बहन हैं। समीर के अनुसार इसका छोटा भाई मारुफ (27) मजदूरी करता था। गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे वो बगैर किसी को कुछ बताए घर से निकल गया। शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े 5 बजे समीर के पास इमलाक के दोस्त व पड़ोसी फैजान ने घर आकर बताया कि इमलाक ने कॉल कर बताया है कि मारुफ का फरीदाबाद में एक्सिडेंट हो गया है। उसे बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

समीर के अनुसार इमलाक से कॉल पर बात की तो उसने एक मोबाइल नंबर दिया। इस नंबर पर कॉल की तो पुलिसकर्मी से बात हुई और समीर ने फरीदाबाद में रहने वाले अपने जीजा वकील कुरैशी का नंबर पुलिसकर्मी को दिया। बाद में परिवार को पता चला कि मारुफ की हत्या कर दी गई है। परिवार वाले फरीदाबाद पहुंचे। 

पुलिस को गुरुवार देर रात 03:20 बजे सूचना मिली कि बड़खल मेट्रो स्टेशन सेक्टर-19 के पास पेट्रोल पंप किनारे मेट्रो पिल्लर नंबर 663 के पास एक युवक मृत पड़ा है। सूचना मिलते ही ओल्ड थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया और शव को मोर्चरी पहुंचाया गया। मृतक की पहचान मथुरा के कोसी कला निवासी मारुफ के तौर पर हुई। मामले में ओल्ड थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed