{"_id":"6942fe1db40736a5a20c85f4","slug":"list-of-people-involved-in-illegal-mining-prepared-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-58148-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अवैध खनन में संलिप्त लोगों की सूची तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अवैध खनन में संलिप्त लोगों की सूची तैयार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव। अवैध खनन को लेकर खबर प्रकाशित होने और उप-मंडल अधिकारी (एसडीएम) मयंक भारद्वाज के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आता नजर आया। बीते दिन खनन विभाग की टीम ने संबंधित क्षेत्र में मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और स्थिति का जायजा लिया।
खनन विभाग की इंस्पेक्टर निर्मला ने बताया कि विभाग द्वारा अवैध खनन में संलिप्त लोगों की सूची तैयार कर ली गई है। सूची के आधार पर जल्द ही संबंधित थाने में मामला भेजा जाएगा, ताकि दोषियों के खिलाफ नियमों के अनुसार कानूनी कार्रवाई दर्ज की जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आगे की कार्रवाई की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
गौरतलब है कि बुधवार को खनन को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। अब एसडीएम मयंक भारद्वाज के संज्ञान लेने के बाद प्रशासनिक स्तर पर सक्रियता बढ़ी है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और चिन्हित लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी।