फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Last chance to change trade in ITI today

आईटीआई में ट्रेड बदलने का आखिरी मौका आज

Wed, 18 Nov 2020 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Last chance to change trade in ITI today
फरीदाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में रिक्त सीटों की सूची जारी की जा चुकी है। दाखिले के इच्छुक छात्रों को ट्रेड और विकल्प बदलने से लिए बृहस्पतिवार तक का मौका है। शुक्रवार को सीट आवंटन सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद छात्र आवेदन व विकल्प में बदलाव नहीं कर सकेंगे। जिले की सभी सात राजकीय आईटीआई सहित पांच निजी आईटीआई में तय शेड्यूल अनुसार 5वें दौर की मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

लगभग 50 प्रतिशत रिक्त सीटों के लिए यह दाखिले की आखिरी दौड़ है। इसके बाद यदि सीटें खाली बचती हैं तो ही विभागानुसार कोई निर्णय लेकर दाखिला व मेरिट प्रक्रिया पर विचार किया जाएगा। हालांकि, पहले ही यह विकल्प विभाग एक बार अपना कर 5वीं मेरिट में सीटें भरने की तैयारी कर चुका है। आईटीआई में आवेदन से वंचित युवाओं के लिए पांच से 16 नवंबर तक आवेदन प्रक्रिया जारी थी। एनआईटी पांच स्थित आईटीआई के प्रधानाचार्य गजेंद्र कुमार ने बताया कि पांचवीं काउंसिल के तहत खाली सीटों की सूची जारी कर दी गई है। 5वीं मेरिट सूची 20 नवंबर को जारी की जाएगी। छात्र हेल्पलाइन नंबर 7888490270 व 788849274 पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर जरूरी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed