फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Labor dies due to electric shock while breaking amla from tree

पेड़ से आंवला तोड़ते समय करंट लगने से मजदूर की मौत

Sat, 13 Feb 2021 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Labor dies due to electric shock while breaking amla from tree
फरीदाबाद। सेक्टर-21डी में मंदिर की छत पर चढ़कर पेड़ से आंवला तोड़ते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक नितेश एसजीएम नगर एफ-ब्लॉक का निवासी था। परिजनों का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले श्रीभगवान के साथ उनका बेटा वेल्डिंग का काम करता था, लेकिन शनिवार को उनके पास कोई काम नहीं था, इसलिए दोनों मंदिर चले गए थे।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में श्रीभगवान ने बताया कि शनिवार को वह नितेश के साथ सेवा करने के लिए सेक्टर-21डी स्थित मंदिर में गया था। इस दौरान वह नीचे साफ-सफाई करने लगा, जबकि नितेश पेड़ से आंवला तोड़ने के लिए मंदिर की छत पर चढ़ गया। नितेश ने छत पर रखा सरिया उठाकर आंवला तोड़ने की कोशिश की। पेड़ के पास से गुजर रहे हाईटेंशन तारों की तरफ उसका ध्यान नहीं गया और सरिया तारों से छू गया। इससे नितेश को जोरदार करंट लगा और वह बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन

आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस तार से नितेश को करंट लगा, उससे घरों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। नितिन के परिजनों ने किसी के खिलाफ पुलिस को शिकायत नहीं दी है। हालांकि परिजनों का कहना है कि श्रीभगवान के कारण ही उनके बेटे की जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed