फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   krishna pal gurjar in jansabha

ग्राम उदय से भारत उदय योजना नए युग की शुरुआत: गुर्जर

Mon, 25 Apr 2016 03:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 25 Apr 2016 03:49 PM IST
विज्ञापन
krishna pal gurjar in jansabha
कृष्णपाल गुर्जर

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125 वी जयंती के मौके पर जिले में 14 से 24 अप्रैल तक कई कार्यक्रम किए गए। इस दौरान ग्राम उदय से भारत उदय योजना के अंतर्गत लोगों को जागरुक किया गया।

विज्ञापन


रविवार को ग्राम पंचायत फरीदपुर में  आयोजित ग्राम सभा में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि  पूरे देश के ग्रामीण अंचल में चलाया गया ग्रामोदय से भारत उदय अभियान एक नए युग की शुरुआत है जिससे की सभी गांवों के सर्वांगीण विकास की नींव मजबूत होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को जागरूक रहकर प्रधानमंत्री के विचारों को अमल में लाना चाहिए तभी मोदी का सपना साकार होगा और ग्रामोदय से भारत उदय की राह आसान होगी।  गुर्जर ने गांव की मूलभूत सुविधाएं  पूरी करने का आश्वासन दिया।  इस मौके पर सरपंच सविता देवी, पूर्व सरपंच दयाचंद, भाजपा नेता ओमप्रकाश रक्षवाल, संजय कौशिक, राजपाल, शिव कुमार त्यागी, बीडीपीओ नरेंद्र चौहान व पंचायती राज्य के कार्यकारी अभियंता आरके हुड्डा सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर उपायुक्त चंद्रशेखर ने ग्राम पंचायत मांगर में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में  लोगों से प्रधानमंत्री मोदी के विचारों को अपनाने की अपील की ताकि ग्रामोदय से भारत उदय की मुहिम सफल हो सके। उपायुक्त के साथ फरीदाबाद के एसडीएम महावीर प्रसाद तथा बीडीपीओ प्रदीप कुमार सहित कई अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मुख्य संसदीय सचिव एवं सीम त्रिखा ने ग्राम पंचायत मंझावली में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामोदय से भारत उदय अभियान एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसके फलस्वरूप ग्राम पंचायतों द्वारा गांवों के विकास का खाका तैयार हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed