फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Knife was interrupted by abusing

गाली देने से टोका तो मार दिया चाकू

Fri, 15 Oct 2021 06:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Knife was interrupted by abusing
फरीदाबाद। कोतवाली थाना क्षेत्र के एसी नगर में पटरी पर बैठे शराब पी रहे नशेड़ियों ने मामूली बात पर चाचा व भतीजे को चाकू से गोद दिया। इस घटना में भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चाचा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान रंगपुरी पहाड़ी दिल्ली निवासी शिवा (21 ) के रूप में हुई है। वह दिल्ली में अपनी पत्नी व एक वर्षीय बेटे के साथ रहता था।
विज्ञापन

एसी नगर में मृतक के दादा के भाई कुंवरपाल और प्रेमपाल रहते हैं। कई दिन से प्रेमपाल बीमार है और इलाज दिल्ली के सफदरजंग में चल रहा है। मृतक शिवा प्रेमपाल के परिवार से मिलने एसी नगर आया हुआ था। बृहस्पतिवार रात शिवा और उसके चाचा सुनील घर से प्रेमपाल के लिए खाना लेकर दिल्ली अस्पताल जाने के लिए निकले। जैसे ही रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि पांच लोग पटरी पर बैठकर शराब पी रहे थे। उनके पास से गुजरने पर नशेड़ियों ने शिवा और सुनील को गाली दी। दोनों ने इसका विरोध किया। इस बात से नशेड़ी नाराज हो गए और एक नशेड़ी ने चाकू निकालकर शिवा और सुनील पर चाकू से वार कर दिए। हमले में घायल दोनों चाचा व भतीजा लहूलुहान होकर गिर पड़े। शोर शराबा सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने शिवा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सुनील की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कोतवाली थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी एसी नगर के ही रहने वाले हैं। सभी की पहचान हो चुकी है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed