फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Kidney scandal: Hearing of victim side, accused and doctors before ADC

किडनी कांड : एडीसी के समक्ष पीड़ित पक्ष, आरोपी व डॉक्टरों की सुनवाई हुई

Tue, 29 Aug 2023 06:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 06:11 PM IST
विज्ञापन
Kidney scandal: Hearing of victim side, accused and doctors before ADC
- किडनी ट्रांसप्लांट मामले में सभी ने अपना-अपना पक्ष रखा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित मारिंगो क्यूआरजी अस्पताल का किडनी कांड एक बार फिर चर्चा में है। इसे लेकर मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) के समक्ष दोनों पक्षों की सुनवाई हुई। जिसमें पीड़ित पक्ष, आरोपी व किडनी ट्रांसप्लांट करने वाले अस्पतालों के डॉक्टर सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में एडीसी के समक्ष पेश हुए और सभी ने एडीसी के समक्ष अपना-अपना पक्ष रखा। इन्हें रिकॉर्ड किया गया, हालांकि सुनवाई के बाद कोई फैसला नहीं सुनाया गया। अधिकारियों ने बताया कि दिसंबर 2022 में मारिंगो क्यूआरजी अस्पताल में किडनी कांड का मामला सामने आया था। जिसमें पीड़ित महिला की शिकायत पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने अस्पताल की काॅर्डिनेटर स्वाति, किडनी विभाग प्रमुख डाॅ. श्रीराम कांवरा, नई दिल्ली निवासी तेजेंद्र कुमार, जय प्रकाश, विनोद (किडनी लेने वाला), अंबिका (विनोद की पत्नी) सहित सात लोगों पर मानव अंग प्रत्यारोपण, फर्जी दस्तावेज बनाने का केस दर्ज हुआ था। इस मामले की जांच एडीसी स्तर पर चल रही है।
किडनी कांड में फर्जी दस्तावेज ने निभाई अहम भूमिका
अधिकारियों ने बताया कि किडनी कांड मामले की जांच में फर्जी दस्तावेज ने अहम भूमिका निभाई थी। जांच के दौरान पूरे मामले का खुलासा हुआ था। किडनी डोनेट करने वाली महिला को कागजों में किडनी लेने वाले व्यक्ति की पत्नी बनाया गया था। इसके लिए महिला का फर्जी आधार कार्ड बनवाया गया। जिसमें उसका नाम अंबिका दिखाया गया। फोटो छोड़ कर फिंगर प्रिंट, रेटिना किसी अन्य व्यक्ति का लगवाया गया। आधार कार्ड बनने के बाद चालाकी से वोटर कार्ड बनवाया गया। जिसके बाद आरोपी तेजेंद्र और जय प्रकाश ने नांगलोई इलाके में एसडीएम कार्यालय में शादी का पंजीकरण करवा दिया। फर्जी कागजों में उसकी उम्र 42 साल दिखाई गई। जबकि, वास्तव में पीड़ित महिला की उम्र 28 साल थी। एडीसी आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि किडनी मामले में मंगलवार को दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए बुलाया गया था। दोनों पक्ष उनके समक्ष पेश हुए। जहां पीड़ित और आरोपियों ने अपना-अपना पक्ष रखा, फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
गांव सौंदहद पलवल निवासी रिंकी ने पति के फेसबुक अकाउंट पर किडनी दान करने की अपील का विज्ञापन देखा था। नासमझी में उन्होंने क्लिक कर दिया था। फोन पर राजा नाम के व्यक्ति ने रिंकी से संपर्क किया था। आरोपियों ने रिंकी के पति की सरकारी नौकरी लगाने का वायदा किया था। झांसे में आकर उन्होंने किडनी देने के लिए हां कर दी थी। रिंकी का आरोप है कि किडनी दिल्ली पश्चिम विहार के रहने वाले विनोद मंगोत्रा नाम के व्यक्ति को ट्रांसप्लांट की जानी थी। नियमानुसार परिवार का सदस्य ही किडनी दान कर सकता है। ऐसे में आरोपियों ने विनोद की पत्नी अंबिका के नाम से रिंकी का फर्जी आधार कार्ड और शादी पंजीकरण प्रमाणपत्र बनवाया था। सेक्टर-16 क्यूआरजी अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। इसमें पुलिस केस दर्ज कर संबंधित को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed