{"_id":"69b5b8532db02e1bb2011f5a","slug":"jsd-defeated-barasingha-cricket-club-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64949-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जेएसडी ने बारासिंघा क्रिकेट क्लब को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जेएसडी ने बारासिंघा क्रिकेट क्लब को हराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रविंद्र फागना भूमि क्रिकेट मैदान पर शनिवार को जेएसडी क्रिकेट क्लब और बारासिंघा क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में जेएसडी क्लब ने पांच विकेट से आसानी से बारासिंघा क्रिकेट क्लब को हरा दिया। 20 ओवर के इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बारासिंघा क्रिकेट क्लब ने 210 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई जेएसडी की टीम ने सिर्फ 19.2 ओवर में 211 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।
बारासिंघा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए वरुण कुमार ने महज 42 गेंदों में 72 और दक्ष ने 30 गेंदों पर 68 रन बनाए। जेएसडी के लिए ऋषि हरसाना ने दो विकेट चटकाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई जेएसडी की ओर से सनी शर्मा ने 43 गेंदों में 84 और समीर खान ने 45 रन बनाकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। बारासिंघा की ओर से गेंदबाजी करते हुए राजीव सिंह ने दो विकेट झटके। इस मैच का मैन ऑफ द मैच सनी शर्मा और फाइटर ऑफ द मैच दक्ष चौधरी को घोषित किया गया।