फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Jamai Colony did not sabotage action

जमाई कॉलोनी नहीं हुई तोड़फोड़ कार्रवाई

Thu, 02 Sep 2021 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Jamai Colony did not sabotage action
फरीदाबाद। बारिश के कारण जमाई कॉलोनी में तोड़फोड़ कार्रवाई नहीं गई की है। नगर निगम की ओर से लोगों को घर खाली करने के लिए एक दिन और समय दिया गया है। जिससे लोगों अपने सामानों को सुरक्षित कर लें। शुक्रवार को बारिश ने हुई तो कॉलोनी में भारी तोड़फोड़ कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर से बृहस्पतिवार को भी कॉलोनी में मुनादी कराई गई। पुलिस व नगर निगम अधिकारियों ने लोगों से घर खाली करने की अपील की।
विज्ञापन

सुुप्रीम कोर्ट ने अरावली वन भूमि पर बने सभी प्रकार के निर्माणों को ध्वस्त करने के आदेश दिए है। कोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए नगर निगम पिछले कई दिनों से अरावली में तोड़फोड़ अभियान चला रहा है। पहले खोरी गांव में तोड़फोड़ कार्रवाई करके जमीन खाली कराई गई। फिर फार्म हाउसों को तोड़ा गया है। हालांकि नगर निगम और वन विभाग की यह कार्रवाई खानापूर्ति तक सीमित रही। क्योंकि वन विभाग के अनुसार अरावली वन क्षेत्र में करीब 140 फार्म हाउस, शिक्षण संस्थान, होटल, सोसाइटियां बनी हुई हैं। फार्म हाउसों में तोड़फोड़ कार्रवाई बीच में छोड़ने के बाद अब नगर निगम ने अरावली में बसी जमाई कॉलोनी, गुरुकुल इंद्रप्रस्थ, अरावली विहार इत्यादि में तोड़फोड़ की तैयारी की है। जमाई कॉलोनी में निगम की ओर से एक सितंबर से तोड़फोड़ कार्रवाई शुरू की जानी थी। लेकिन बारिश के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार दोपहर मौसम साफ रहा, लेकिन निगम की ओर से लोगों को एक दिन का अतिरिक्त समय दिया गया। जिससे लोगों अपना सामान बचा लें।
विज्ञापन

वर्जन
जमाई कॉलोनी में तोड़फोड़ की पूरी तैयारी है। बारिश रुकने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। हम नहीं चाहते की बारिश के मौसम में किसी का आशियाना छिन जाए। इसलिए लोगों को एक दिन को और समय दिया गया है। - यशपाल यादव, निगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed