फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   iraq residents fraud with the shopkeeper

इराकी नागरिकों ने दुकानदार से ठगे 45 सौ रुपये

Sat, 15 Feb 2020 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
iraq residents fraud with the shopkeeper
इराकी नागरिकों ने दुकानदार से ठगे 45 सौ रुपये
विज्ञापन

फरीदाबाद। भारतीय नोट देखने के बहाने दो विदेशियों ने ने सेक्टर-21सी में एक दुकानदार से 45 सौ रुपये ठग लिए। दोनों ने दुकानदार को बताया कि वे इराक से आए हैं और यहां के नोट देखना चाहते हैं। थाना सूरजकुंड पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-21सी निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी सेक्टर-21सी मार्केट में कंप्यूटर हार्डवेयर की दुकान है। विगत 11 फरवरी शाम को दो लोग उनकी दुकान पर आए। उन्होंने खुद को इराकी नागरिक बताया। उन्होंने कुछ सामान भी लिया। इसी बीच उन्होंने अनिल कुमार को बातों में उलझा लिया। उन्होंने उनसे दो हजार और पांच सौ के नए नोट दिखाने की बात कही। अनिल कुमार ने उन्हें नोट दिखाए। इस बीच उन्होंने अनिल कुमार की नजरें बचाकर पांच सौ की गड्डी से 9 नोट यानी 45 सौ रुपये निकाल लिए। उनके जाने के बाद अनिल कुमार ने नोट गिने तो ठगी का पता चला। उन्होंने इसकी शिकायत अनखीर चौकी पुलिस को की। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed