{"_id":"5f4a883a8ebc3edd18715509","slug":"injurd-s-relative-moves-for-treatment-in-faridabad-faridabad-news-noi532793417","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल बेटे को लेकर अस्पतालों के चक्कर काटते रहे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल बेटे को लेकर अस्पतालों के चक्कर काटते रहे परिजन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोतवाली थाना के एनआईटी दो चौकी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दो युवकों के बीच हुए विवाद के दौरान एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल युवक को परिजन बीके सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे विभिन्न अस्पतालों में उपचार के लिए लेकर भटकते रहे, लेकिन कोविड के कारण कोई भी अस्पताल उपचार के लिए तैयार नहीं हुआ। बाद में उसे ईएसआई अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों के प्रयास के बाद एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती किया गया।
एनआईटी दो चौकी प्रभारी प्रकाश कुमार ने बताया कि दो-तीन चौक से कुछ दूरी पर एक स्कूल है। उसी स्कूल के समीप एम-ब्लॉक में रहने वाले करण अनेजा का एक युवक से विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने अपने साथी बुला लिए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक युवक ने एम-ब्लॉक निवासी करण अनेजा की छाती में चाकू मार कर घायल कर दिया।
उसके साथी उसे लहूलुहान हालत में बीके सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। तब तक करण के परिजन भी वहां पहुंच गए। वे उसे रातभर शहर के कई अस्पताल में लेकर भटकते रहे, कोई भी अस्पताल उपचार के लिए राजी नहीं हुआ। अंत में उसे ईएसआई अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों के हस्तक्षेप के बाद एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस को दोनों पक्षों के लोगों ने शिकायत दी है। शनिवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के ओर से शिकायत लेकर मामले की छानबीन कर रही है।