फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Indian citizenship given to eight Afghan citizens

Faridabad News: आठ अफगानी नागरिकों काे दी भारत की नागरिकता

Fri, 14 Jun 2024 11:02 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 14 Jun 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Indian citizenship given to eight Afghan citizens
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। भारत की नागरिकता के लिए आवेदन करने वाले अफगानिस्तान के आठ नागरिकों को उपायुक्त विक्रम सिंह ने शुक्रवार को भारतीय नागरिकता प्रदान की। उन्होंने सभी नागरिकों को भारतीय संविधान की अनुपालना की शपथ दिलाई। साथ ही भारत की नागरिकता मिलने की बधाई देते हुए सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने अपने कार्यालय में अफगान के आठ महिला-पुरुषों को नागरिकों को शपथ दिलाई। इनमें बजन सिंह, नरिंदेस, अनू, शांति, निर्मल देवी, गोबन सिंह, शेमरन और मुस्कान शामिल हैं। सभी ने हिंदी में भारतीय संविधान की अनुपालना की शपथ ली। उन्होंने कहा कि भारत का नागरिक होना अत्यधिक गर्व और सम्मान की बात है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राष्ट्र है। भारत में सबको समान रूप से अधिकार प्राप्त हैं। सबको देश की मजबूती व अखंडता के लिए एकजुटता के साथ सक्रिय योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed