फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Income Tax Department raided Ballabhgarh sub-tehsil

Faridabad News: बल्लभगढ़ उपतहसील में आयकर विभाग ने मारा छापा

Sat, 21 Jun 2025 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Income Tax Department raided Ballabhgarh sub-tehsil
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। उप तहसील में शुक्रवार दोपहर को आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान उन्होंने पाया कि बल्लभगढ़ तहसीलदार की ओर से करीब 6 साल से रजिस्ट्री का कोई भी डाटा उपलब्ध नहीं करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम और फरीदाबाद की आयकर विभाग की 11 सदस्य टीम शुक्रवार दोपहर सबसे पहले पुलिस लाइन गई। वहां से पुलिस टीम को लेकर दोपहर दो बजे बल्लभगढ़ स्थित उप तहसील में पहुंची। सर्वे के दौरान टीम ने पाया कि बल्लभगढ़ उप तहसील की ओर से उनके पास पिछले 6 साल की रजिस्ट्री की रकम का कोई भी रिकॉर्ड नहीं आया है। यह रकम करीब 11 हजार करोड़ है। नियम के अनुसार, 30 लाख से अधिक की अगर कोई रजिस्ट्री उप तहसील में होती है तो उसकी जानकारी आयकर विभाग को देनी होती है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि टीम की ओर पुलिस मांगी गई थी जोकि उन्होंने मुहैया करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed