{"_id":"620e8821d0500138657333d4","slug":"in-three-days-3-77-147-children-of-the-district-will-be-given-polio-drops-faridabad-news-noi632831223","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में जिले के 3,77,147 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में जिले के 3,77,147 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप
विज्ञापन
In three days, 3,77,147 children of the district will be given polio drops
फरीदाबाद। अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें 27 फरवरी से शुरू होने पोलियो अभियान पर चर्चा हुई। जिले में 3,77,147 बच्चों को तीन दिन में ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। एडीसी सतबीर मान ने कहा कि 27 फरवरी को जीरो से पांच साल के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। 28 फरवरी और एक मार्च को स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों के कर्मचारियों की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाएंगी। कोविड-19 की हिदायतों के अनुसार बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाना सुनिश्चित करें।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला में घुमंतू जातियों के हाई रिस्क 9 क्षेत्र है, जहां प्रवासी अधिक है। प्रवासी 1112, स्लम 681, ईंट भट्ठों के 146 और कंट्रक्शन की 219 साइटें समेत अन्य जगह स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय पोलियो ड्रॉप अभियान में जिन विभागों की अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है, वे आपस में बेहतर तालमेल बनाकर अभियान को सफल बनाना सुनिश्चित करें। बैठक में एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, पंकज सेतिया, सीटीएम नसीब कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी, एसएमओ डॉ. मान सिंह सहित बैठक से संबंधित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
2113 टीमें बनी
पोलियो अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. मान सिंह ने जिला टास्क फोर्स की बैठक में बताया कि जिले में जीरो से 5 वर्ष के 3,77,147 बच्चे हैं। इनको पोलियो ड्रॉप्स पिलाने के लिए स्वास्थ्य और अन्य विभाग के कर्मचारियों की 2113 टीमें बनाई गई है। टीमें 6,34,976 घरों में भी दस्तक देकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाना सुनिश्चित करेंगी। विभाग ने 1532 बूथ बनाए गए हैं और 2313 टीमें बनाई गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 111 ट्रांजिट टीमें और 94 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है।