फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   In January 2021, the number of active cases in a week was just 155

चिंताजनक : जनवरी 2021 में एक सप्ताह में सक्रिय मामलों की संख्या महज 155 थी। जो इस साल दस गुना बढ़कर 1648 हो गई

Fri, 07 Jan 2022 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
In January 2021, the number of active cases in a week was just 155
In January 2021, the number of active cases in a week was just 155
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कोरोना के 580 मामलों की पुष्टि की। जनवरी 2021 में एक सप्ताह में सक्रिय मामलों की संख्या महज 155 थी। जो इस साल दस गुना बढ़कर 1648 हो गई है। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा गई है। राहत कि बात है, 57 मरीजों का अस्पताल में उपचार चल रहा है जबकि 1591 होम आइसोलेशन में हैं। 10 ऑक्सीजन पर और दो मामले वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी एनआईटी और आस-पास के इलाकों से 80 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है। सबसे अधिक 24 मामले सेक्टर-17 से मिले। सेक्टर-14 से 42, सेक्टर-43 से 15, सेक्टर-86 से 14, एनआईटी-3 से नौ, एनआईटी-5 से पांच, सैनिक कॉलोनी से 11 मामलों की पुष्टि हुई है। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के 89 और बीके नागरिक अस्पताल के 15 स्वास्थ्य कर्मी अब तक संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। बीते 24 घंटों में जिले में चार स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित हुए हैं। इसमें डॉक्टर, वैक्सीन स्टोर प्रभारी के अलावा अन्य स्टाफ शामिल है। सीएमओ डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि जिले में संक्रमण का हॉटस्पॉट फिलहाल पॉश इलाके हैं। एनआईटी में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पूर्व में दूसरी लहर आने का बड़ा कारण एनआईटी क्षेत्र में फैला संक्रमण रहा। इस पर लगाम लगाने में स्थानीय लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है। लोगों से अपील है कि संक्रमण की दो लहर का दंश झेलने के बाद अब लापरवाही का उदाहरण न पेश करें।
विज्ञापन

ओमिक्रॉन के चार नए मामलों की पुष्टि, कुल 33 मामले
फरीदाबाद। शुक्रवार तक जिले में ओमिक्रॉन के चार नए मामलों की पुष्टि हुई। अब तक जिले में कुल 33 ओमिक्रॉन से संक्रमित मिले हैं। इसमें से महज नौ स्वस्थ हुए हैं जबकि 29 अभी भी सक्रिय हैं। सभी होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। यूएसए, दुबई व ऑस्ट्रेलिया की ट्रेवल हिस्ट्री के अलावा कई संक्रमित बगैर ट्रेवल हिस्ट्री के भी ओमिक्रॉन पीड़ित मिले हैं। इनमें 21 ऐसे हैं जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज ले रखी हैं। बावजूद इसके वह संक्रमण की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed