{"_id":"5d5170e58ebc3e6ca266163a","slug":"in-country-for-peace-and-spread-love-celebrate-eid-faridabad-news-noi4547451158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद: देश में अमन शांति के लिए अता हुई नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद: देश में अमन शांति के लिए अता हुई नमाज
विज्ञापन
अमन की बकरीद: गले लगाकर दी एक दूसरे को मुबारकबाद
- शहर की विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की गई, देश में अमन-शांति के लिए मांगी दुआ
फरीदाबाद। कुर्बानी के त्योहार बकरीद पर शहर में दिन भर मुबारकबाद का सिलसिला चला। सुबह के समय शहर की विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इस दौरान लोगों ने देश में अमन शांति के लिए दुआ मांगी। तकरीर में मस्जिद के इमाम ने हक के रास्ते पर चलने का आह्वान किया। नमाज के बाद सभी ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
मस्जिदों में सुबह आठ बजे से ईद की रौनक रही। नमाज पढ़ने के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं, कुछ लोगों ने फोन और मेसेज से भी एक-दूसरे को बधाई दी। बड़ों ने छोटों को ईदी (उपहार) दी। दोस्तों व रिश्तेदारों को सेवई परोसी गई। इस मौके पर ओल्ड फरीदाबाद स्थित शाही जामा मस्जिद जहांगीरी के इमाम ने कहा कि सभी आपसी सौहार्र्द और भाईचारे के साथ कुर्बानी के इस त्योहार को मनाएं। इस अवसर पर आस मोहम्मद कुरैशी, मस्जिद कमेटी प्रधान शेर खान, डॉ. शाबिर मलिक, बाबू खां सिद्दकी, बाबू खान बुखारपुर, याशीन मलिक, हाजी इकबाल, डॉ. अब्दुल रहमान, मास्तर हारुन, महमूद खान और रतीक अहमद मौजूद रहे।
शहर में सुबह से रही रौनक
ओल्ड फरीदाबाद स्थित जामा मस्जिद में सुबह 8.30 बजे ईद की नमाज अदा की गई। यहां सईमुद्दीन इमाम ने नमाज अदा करवाई। ऊंचा गांव की जामा मस्जिद में सुबह 8 बजे नमाज पढ़ी गई। यहां मौलाना जमालुद्दीन ने लोगों को नमाज अदा कराई और देश में अमन-चैन और शांति की दुआ की। ओल्ड फरीदाबाद ईदगाह मस्जिद में सुबह 8.30 बजे ईद की नमाज कराई। बड़खल स्थित दिल्ली वाली मस्जिद में मौलाना अशरफ अली इमाम ने नमाज अदा करवाई। सराय ख्वाजा मस्जिद, बड़खल ईदगाह, फतेहपुर बिल्लौच मस्जिद, बल्लभगढ़ शहर मस्जिद, सेक्टर-छह ईदगाह, ओल्ड फरीदाबाद पीर वाली मस्जिद, एसजीएम नगर नूरे इलाही मस्जिद, सेक्टर-छह ईदगाह, धौज ईदगाह, सेक्टर-3 मस्जिद में ईद की नमाज अदा कर लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। देश में अमन व शांति की दुआ मांगी गई।