फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ignorance of security in buses in haryana

बस में विस्फोट के बाद भी लापरवाही का खुला खेल जारी

Sun, 29 May 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 29 May 2016 01:04 AM IST
सार

पिपली में बस में हुए धमाके बाद भी रोडवेज की लापरवाही बदरस्तूर जारी 
पिपली में बस में हुए धमाके बाद भी रोडवेज की लापरवाही बदरस्तूर जारी

विज्ञापन
ignorance of security in buses in haryana
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कुरुक्षेत्र के पिपली में हरियाणा रोडवेज की बस में बृहस्पतिवार को हुई विस्फोट की घटना ने यात्रियों की सुरक्षा में बरती जा रही लापरवाही को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद भी रोडवेज प्रबंधन ने कोई सबक नहीं लिया है।
विज्ञापन


लापरवाही का खुला खेल जारी है। करीब 250 बसों का संचालन करने वाले फरीदाबाद डिपो में भी लापरवाही बरती जा रही है। हादसों से निपटने की कोई तैयारी महकमें नहीं नहीं की हुई है। बस अड्डे का जायजा लिया मुकेश शर्मा ने। पेश है रिपोर्ट...
विज्ञापन


खाली सिलेंडर से कैसे बुझेगी आग
हरियाणा रोडवेज की बसों में आपदा से निपटने के कोई इंतजाम नहीं हैं। आग जैसी घटनाओं से निपटने के लिए बसों में अग्शिमन यंत्र तो रखे गए हैं, लेकिन महज सिर्फ दिखावे के लिए। कई बसों में तो अग्निशमन यंत्र दिखाई ही नहीं दिए। कुछ बसों में सिलेंडर खाली थे। कुछ बसों में तो एक्सपायरी डेट के सिलेंडर रखे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां जाता है लाखों का बजट
वैसे तो जनता की सुरक्षा को देखते हुए सरकार द्वारा अग्निशमन यंत्रों और फस्ट एड बॉक्स के लिए लाखों रुपए का बजट तय किया जाता है, फिर भी बसों में न तो भरे हुए सिलेंडर मिलते हैं और न ही प्राथमिक सहायता के लिए कोई सामान। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या विभाग लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। नियमों के अनुसार एक निश्चित समयावधि के बाद सिलेंडर और फस्ट एड बॉक्स का सामान बदला जाता है, ताकि आपात स्थिति में बड़े हादसे पर काबू पाया जा सके और यात्रियों की सुरक्षा की जा सके। 

कागजों में होती है चेकिंग
ऐसा नहीं है कि रोडवेज की बसों में चेकिंग नहीं होती। इसकी भी खानापूर्ति केवल कागजों में कर दी जाती है। नियमानुसार रोजाना वर्कशाप से निकलने वाली प्रत्येक गाड़ी की आउट साइडिंग चेकिंग होनी है। इसमें वर्कशॉप मैनेजर, स्टोर परचेज ऑफिसर व ट्रैफिक मैनेजर सहित तकनीकी स्टाफ को पूरी जांच पड़ताल करने के बाद ही बस को रूट पर भेजना चाहिए। लेकिन यहां ऐसा नहीं हो रहा है।  

डिपो परिसर की सुरक्षा ताक पर
फरीदाबाद में दो बस अड्डे हैं। सबसे बड़ा बस अड्डा बल्लभगढ़ में हैं। जिसकी सुरक्षा व्यवस्था की फिक्र हरियाणा रोडवेज को नहीं हैं। बस स्टैंड परिसर से लेकर डिपो और वर्कशॉप में प्रवेश से पहले किसी तरह की चेकिंग का प्रावधान नहीं है। भीड़भाड़ होने के बाद भी सुरक्षाकर्मी या पुलिसकर्मी यहां दिखाई नहीं देते। कुछ ऐसे ही हालात एनआईटी बस स्टैंड के हैं। 

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रख हर कदम उठाया जा रहा है। रोजाना जांच के बाद ही बसों को डिपो के बाहर भेजने के निर्देश हैं। अगर कहीं कोई कमी है तो उसे दूर किया जाएगा।-रीगल कुमार, डिपो महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज

रोडवेज यात्रियों की सुरक्षा को लेकर काफी लापरवाही बरत रहा है। न बसों में सुरक्षा का कोई इंतजाम है और नही बस अड्डा परिसर में कोई व्यवस्था दिखाई देती है। 

-जितेंद्र धनखड़, डिपो प्रधान, हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन
रोडवेज बसों में जनता की सुरक्षा रामभरोसे है। बसों में कभी चेकिंग नहीं होती। निगम को चाहिए कि वे मेट्रो की भांति रोडवेज बसों में भी जांच पड़ताल होनी चाहिए। 
-मनीष टोंगर, दैनिक यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed