{"_id":"6478cbad7847522ad6011f08","slug":"ias-gets-bail-in-bribery-case-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-5812-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रिश्वत मामले में आईएएस को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रिश्वत मामले में आईएएस को मिली जमानत
Thu, 01 Jun 2023 10:17 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Thu, 01 Jun 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
- 15 दिन से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद था आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एक करोड़ 11 हजार की रिश्वत मामले में बृहस्पतिवार को जिला अदालत ने आरोपी आईएएस धर्मेंद्र सिंह को जमानत दे दी। 15 मई को कोतवाली थाना पुलिस ने हरियाणा भवन में बतौर एडिशनल रेजिडेंट कमिश्नर तैनात आईएएस धर्मेंद्र सिंह को 1.11 करोड़ रुपये की रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया था। साल 2022 में नई दिल्ली रणजीत नगर के रहने वाले ललित मित्तल ने कोतवाली थाने में शिकायत दी थी कि पंकज गर्ग, आरबी शर्मा व जेके भाटिया ने मिलकर उन्हें नगर निगम में सरकारी टेंडर दिलाने का झांसा देकर 1.11 करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी। आरोपियों ने ललित मित्तल से कहा कि रिश्वत की रकम बड़े अधिकारियों तक गई है। ललित मित्तल को पैसे देने के बावजूद कोई सरकारी ठेका नहीं मिला। इस पर उन्होंने केस दर्ज करा दिया। पुलिस जांच में आईएएस धर्मेंद्र सिंह के नाम का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। बृहस्पतिवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमृत सिंह की अदालत ने आरोपी को जमानत दे दी।