फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   husband went to village in anger wife committed suicide In Faridabad

पांच दिन पंखे से लटकी रही चांदनी की लाश: कहासुनी के बाद गांव गया पति, पत्नी ने लगाई फांसी; बदबू आने पर चला पता

Mon, 11 Aug 2025 06:07 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Mon, 11 Aug 2025 06:07 PM IST
सार

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कमरे को खोला तो पाया कि महिला ने कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में पहुंचा दिया है।

विज्ञापन
husband went to village in anger wife committed suicide In Faridabad
नाराज होकर पति गया गांव, पत्नी ने की आत्महत्या - फोटो : AI

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद स्थिच पृथला विधानसभा के गांव पन्हैड़ा खुर्द की रहने वाली महिला ने अपने कमरे में फंदा लगाकर कर आत्महत्या कर ली। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के चलते पति बच्चों को लेकर गांव चला गया। इसके बाद गुस्से में महिला ने यह कदम उठाया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

10 दिन पहले हुई थी पत्नी चांदनी से कहासुनी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार के उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के दाऊजी गांव के रहने वाले जगदीश अपने परिवार के साथ गांव पन्हैड़ा खुर्द में कर्मवीर के मकान में किराए पर रहते था। करीब 10 दिन पहले उसकी पत्नी चांदनी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी वजह से वह अपनी पत्नी से नाराज होकर बच्चों को लेकर गांव चला गया। उसके बाद पत्नी घर पर अकेली थी। सोमवार की सुबह उनको मकान मालिक कर्मवीर ने सूचना दी कि कमरे में बदबू आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन पुराना था शव
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कमरे को खोला तो पाया कि महिला ने कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में पहुंचा दिया है। इस घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। मंगलवार को परिजन के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस के अनुसार शव करीब पांच दिन पुराना है। जगदीश भत्ते पर मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed