{"_id":"6ac003ff1ee21a7b8a08486d","slug":"husband-jumps-into-agra-canal-amid-domestic-strife-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81635-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और रिश्तेदारों के सामने नहर में लगाई छलांग: फरीदाबाद में घरेलू कलह से परेशान था युवक, तेज बहाव में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी और रिश्तेदारों के सामने नहर में लगाई छलांग: फरीदाबाद में घरेलू कलह से परेशान था युवक, तेज बहाव में लापता
Sat, 03 Oct 2026 12:50 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:50 AM IST
सार
फरीदाबाद के सेक्टर-29 में घरेलू कलह से परेशान युवक पवन ने पत्नी और रिश्तेदारों के सामने आगरा नहर में छलांग लगा दी। नहर में नहा रहे दो युवकों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव में वह लापता हो गया। पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
युवक ने नहर में लगाई छलांग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरीदाबाद सेक्टर-29 स्थित आगरा नहर पुल पर शुक्रवार दोपहर घरेलू कलह से परेशान होकर एक युवक ने अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के सामने ही आगरा नहर में छलांग लगा दी। नहर किनारे नहा रहे दो युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी के तेज बहाव में गायब हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
छलांग लगाने वाले युवक की पहचान पवन के रूप में हुई है, जो सेक्टर-29 में अपनी पत्नी डिंपल के साथ रहता है और पास की एक निजी कंपनी में काम करता है। शुक्रवार सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया था, जिसके बाद पवन ड्यूटी पर चला गया। ड्यूटी के दौरान भी फोन पर दोनों के बीच बहस जारी रही। दोपहर के समय पवन मोटरसाइकिल से सेक्टर-29 पुल पर पहुंचा और पत्नी को फोन कर नहर में कूदने की बात कही।
विज्ञापन
फोन सुनते ही पत्नी डिंपल तुरंत मौके पर पहुंची और अपने बहन-जीजा को भी बुला लिया। जब डिंपल पुल पर पहुंची, तो पवन किनारे पर खड़ा था। उसने पत्नी को चेतावनी दी कि यदि वह नजदीक आई तो वह तुरंत कूद जाएगा। डिंपल और उसके जीजा ने दूर खड़े होकर उसे काफी समझाने और रोकने का प्रयास किया, लेकिन जैसे ही डिंपल उसकी ओर बढ़ी, पवन ने नहर में छलांग लगा दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि नहर में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन