फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Humid conditions amidst the clouds caused great discomfort.

Faridabad News: बादलों के बीच उमस ने किया बेहाल

Sat, 18 Jul 2026 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Humid conditions amidst the clouds caused great discomfort.
20 जुलाई से बारिश के आसार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। शुक्रवार को फरीदाबाद में दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण गर्मी का असर महसूस हुआ और दोपहर के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 85 प्रतिशत और शाम को 55 प्रतिशत दर्ज की गई। बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश नहीं होने से उमस लगातार बनी रही। बाजारों और प्रमुख सड़कों पर दोपहर के समय आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही और लोग धूप व गर्मी से बचने का प्रयास करते नजर आए।
विज्ञापन


विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। 20 जुलाई से मौसम में बदलाव आने के संकेत हैं। इस दौरान आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा और एक-दो दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने 20 जुलाई से तेज हवाएं चलने, आकाशीय बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश की चेतावनी भी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। तब तक लोगों को धूप में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed