फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Hospital's cleaning supervisor arrested for rape

दुष्कर्म का आरोप में अस्पताल का सफाई सुपरवाइजर गिरफ्तार

Sun, 22 Aug 2021 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Hospital's cleaning supervisor arrested for rape
फरीदाबाद। पिता का डायलिसिस कराने शनिवार को क्यूआरजी अस्पताल साथ गई नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने सफाई सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया है। महिला थाना सेक्टर-16 की प्रभारी इंस्पेक्टर गीता और जांच अधिकारी एसआई माया की टीम ने आरोपी को वारदात के कुछ ही घंटों बाद ही धर दबोचा। आरोपी की पहचान हनुमान नगर भारत कॉलोनी निवासी राज किशोर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब ग्यारह बजे 14 वर्षीय किशोरी अपने पिता का डायलिसिस कराने के लिए क्यूआरजी हॉस्पिटल सेक्टर-16 में गई थी। डायलिसिस शुरू होने के करीब दो घंटे बाद किशोरी वॉशरूम गई। जैसे ही वह वॉशरूम से बाहर आई। वहां राजकिशोर खड़ा था। आरोपी किशोरी के साथ अस्पताल की बेसमेंट में दुष्कर्म कर फरार हो गया। पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी।
विज्ञापन

महिला थाना सेक्टर-16 पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर घटनास्थल का क्राइम ब्रांच की टीम एवं एफएसएल की टीम के साथ दौरा कर सबूत एकत्रित किए। जांच के दौरान पुलिस ने क्यूआरजी हॉस्पिटल में लगे सभी कैमरे खंगालना शुरू किया। अस्पताल में मौजूद स्टाफ से पूछताछ कर आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया गया। पीड़िता की उम्र 14 वर्ष है, जबकि आरोपी राजकिशोर 24 साल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed