फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Hindi, English and Maths coaching for government school students

Faridabad News: सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए हिंदी, अंग्रेजी और गणित की कोचिंग

Tue, 04 Jul 2023 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Hindi, English and Maths coaching for government school students
-प्रतिभा विकास केंद्र के तहत छात्रों के लिए पांच जगहों पर चल रहीं कक्षाएं
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए शहर में पांच जगहों पर प्रतिभा विकास केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इसमें छात्रों को दोपहर बाद हिंदी, अंग्रेजी और गणित की पढ़ाई कराई जा रही है। वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन का मकसद मेधावी छात्रों काे प्रमुख विषयों में शिक्षा उपलब्ध कराना है। इससे प्रतियोगी परीक्षा पास कर सकें।




वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन के राष्ट्रीय मंत्री श्रीराम अग्रवाल ने बताया कि जिले में पांच प्रतिभा विकास केंद्र (कोचिंग सेंटर) संचालित किए जा रहे हैंं। इसमें कक्षा पांच, छह और सात के छात्रों को हिंदी, अंग्रेजी और गणित की पढ़ाई कराई जा रही है। इसके लिए स्नातक पास युवकों को रखा गया है। श्री राम अग्रवाल ने बताया कि दोपहर बाद छात्रों के लिए दो घंटे की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पहले छात्रों के लिए संस्कार कक्षाएं लगाई जाती हैं। इसमें उन्हें प्रार्थना करने, गायत्री मंत्र के अलावा योग अभ्यास कराया जाता है। राष्ट्रीय मंत्री ने बताया कि बच्चों को स्वस्थ करने के साथ प्रमुख विषयों की शिक्षा दी जा रही है। फाउंडेशन का प्रयास है कि सरकारी स्कूलों के बच्चों को संस्कार के साथ प्रमुख विषयों के बारे में पढ़ाई कराई जाए। इसी को ध्यान में रखकर केंद्र चल रहे हैं। श्रीराम अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली में ऐसे करीब 75 सेंटर चल रहे हैं। अभी गुरुग्राम में केंद्र शुरू नहीं हो पाया है। फरीदाबाद में बढौली, ऊंचागांव में दो, एनआईटी दो व पांच में सेंटर चल रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed