{"_id":"623222ee6a9949782f35a8ee","slug":"heavy-on-life-yet-ride-on-the-roof-faridabad-news-noi637794172","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान पर भारी फिर भी छत में बैठकर की सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान पर भारी फिर भी छत में बैठकर की सवारी
विज्ञापन
बल्लभगढ़ बस अड्डे के बाहर बस में सीट नही मिलने पर छत पर बैठकर जाते यात्री ।
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। होली पर अपने-अपने घर जाने के लिए बसों और ट्रेनों में यात्रियों की मारामारी शुरू हो गई है। बुधवार को हरियाणा रोडवेज की बसों में खासी भीड़ नजर आई। बसों में यात्रियों को खड़े होने तक की जगह नहीं मिली तो उन्होंने लटककर सफर तय किया। वहीं, कुछ लोगों ने बसों की छतों पर बैठकर यात्रा की। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने खास रूट पर बसों की संख्या में बढ़ोतरी की है। इसके बावजूद बसें कम और यात्रियों की संख्या ज्यादा नजर आई।
होलिका दहन बृहस्पतिवार को है। इस कारण बुधवार सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग त्योहार मनाने के लिए अपने-अपने घरों के लिए रवाना हुए। शहर के सभी मुख्य चौराहों और बस अड्डों पर यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। बसों के अंदर जगह न मिलने पर यात्रियों को जान जोखिम में डालकर छत पर बैठकर सफर करना पड़ा। सबसे बुरा हाल अलीगढ़, मथुरा और आगरा रूट का था। हरियाणा रोडवेज की बसों में सीट न मिलने के कारण हाईवे से गुजरने वाली बसों के इंतजार में यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ बड़ी संख्या में यात्री घंटों खड़े होकर बसों का इंतजार करते हुए पूरे दिन दिखाई दिए।
डग्गामार वाहनों ने वसूला मनमाना किराया
होली पर्व पर विशेष सुविधा देने की बात कहने वाला रोडवेज भी बुधवार को यात्रियों की संख्या के आगे लाचार दिखाई दिया। बसों की कमी के कारण डग्गामार वाहनों ने जमकर चांदी काटी और यात्रियों से मनमाना किराया वसूला। इस दौरान बसों में सफर करने वाली महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। क्योंकि, बस आते ही उसमें सवार होने के लिए मारामारी मच रही थी।
विज्ञापन
स्टेशन पर करना पड़ा घंटों इंतजार
ट्रेनों की लेट-लतीफी बुधवार को भी जारी है। इस कारण ओल्ड फरीदाबाद, न्यूटाउन, बल्लभगढ़ स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने पहुंचे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी दिल्ली-आगरा रूट के यात्रियों को हुई।
मेट्रो में भी दिखा असर
ट्रेनों के देरी से चलने और बसों में भारी भीड़ का असर मेट्रो में देखने को मिला। बुधवार सुबह से ही मेट्रो यात्रियों से खचाखच भरी नजर आई। हालत यह थी कि यात्रियों को मेट्रो में चढ़ने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही थी।
----
वर्जन
होली पर यात्रियों की सुविधा के आगरा, मथुरा रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। सामान्य दिनों में रोडवेज की 90 बसें दिल्ली, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, चंडीगढ़ आदि रूटों पर चलती हैं। त्योहार को देखते हुए चंडीगढ़ व रूट की बसों को आगरा-मथुरा रूट पर उतारा गया है। - राजीव नागपाल, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज, बल्लभगढ़ डिपो