{"_id":"6a5a780901341576d50ddfb5","slug":"health-check-up-and-blood-donation-camp-organized-in-hirapur-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75135-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हीरापुर में स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हीरापुर में स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। गांव हीरापुर में ग्रामीणों के सहयोग से स्वास्थ्य जांच एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित हुआ।
समाजसेवी नरेश कौशिक ने बताया स्वास्थ्य जांच शिविर का संचालन यथार्थ हॉस्पिटल, सेक्टर-88, ग्रेटर फरीदाबाद की ओर से किया गया। शिविर में सामान्य रोग एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया। इसके अलावा हीमोग्लोबिन, ईसीजी, ब्लड प्रेशर और रैंडम ब्लड शुगर जैसी आवश्यक जांचें भी की गई।
इसी दौरान समस्त हीरापुर ग्रामवासियों एवं डिवाइन चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाया गया। युवाओं एवं स्वस्थ नागरिकों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। जिसमें 39 यूनिट खून एकत्रित किया गया।