फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   haryana's players wins

तीन दिवसीय खेलो हरियाणा प्रतियोगिता रविवार को हुई संपन्न

Sun, 29 Aug 2021 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
haryana's players wins
फरीदाबाद। राज्य स्तरीय ‘खेलो हरियाणा’ की तीन दिवसीय प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। अंतिम दिन बालिकाओं के चक्का फेंक खेल कराए गए। साथ ही शूटिंग, 100 मीटर, 1500 मीटर, 400 मीटर बाधा दौड़ और कुश्ती में विभिन्न आयुवर्ग में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। समापन समारोह सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में उप खेल निदेशक गिर्राज सिंह व जिला खेल अधिकारी रमेश वर्मा की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को क्रमश: पांच हजार, तीन हजार और दो हजार रुपये की नकद राशि दी गई। प्रतियोगिता में हरियाणा के लाल छाए रहे।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी रमेश वर्मा ने बताया कि बालकों की 1500 मीटर दौड़ में भिवानी के विशाल, झज्जर के अमन कुमार और नूंह के ईरान अली पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर बाधा दौड़ में भिवानी के विकास विजेता बने। संत दूसरे और कैथल के मोहित तीसरे स्थान पर रहे। बालकों की 100 मीटर दौड़ में पानीपत के रोहित कुमार ने गुरुग्राम के कोतोब डी-कोस्टा को पीछे छोड़ पहला स्थान हासिल किया। बालिकाओं में हिसार की भावना ने रेवाड़ी की रेणुका और शलेंशी को पछाड़ा। ऊंची कूद में सोनीपत की प्राची विजेता बनी। भिवानी की अंकिता दूसरे और फतेहाबाद की पूजा तीसरे स्थान पर रही। चक्का फेंक में पंचकूला की निष्ठा ने 41.30 मीटर चक्का फेंककर पहले स्थान पर कब्जा किया। अंबाला की भारती ने 40 मीटर भाला फेंका प्रतियोगिता में अपनी जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन

बालिकाओं की 57 किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती में रोहतक की सविता पहले स्थान पर रही। सविता ने दूसरे स्थान पर रही स्वीटी को चित्त करके पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, पानीपत की पायल व कल्पना को तीसरे स्थान से संतुष्ट होना पड़ा। 76 किलोग्राम में हिसार की मंजू ने पहला, रोहतक की स्मरण ने दूसरा, सोनीपत की खुशी और झज्जर की सुनीता ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शूटिंग के मुकाबले हुए शानदार
पुरुष एयर राइफल इवेंट में कुरुक्षेत्र के प्रणव जिंदल ने पहला, जींद के हिमांशु ने दूसरा और फरीदाबाद के दिव्य तोमर ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिलाओं में हिसार की वंशिका पंघाल, पानीपत की श्रुति और करनाल ने जसनीत कौर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। एयर पिस्टल प्रतियोगिता में जिले के प्रमोद ने विजेता बने। रेवाड़ी के कवलजीत दूसरे और फतेहाबाद के रक्षित सोनी तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में झज्जर की सुरुचि फौगाट, गुरुग्राम की तेजस्वनी और नारनौल की सुमेधा पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही।
करनाल में छाए फरीदाबाद के लाल
‘खेलो हरियाणा’ के टेबल टेनिस मुकाबले करनाल में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता के आखिरी दिन रविवार को फरीदाबाद के रिषभ मयंक ने पहला स्थान हासिल किया है। रिषभ ने सोनीपत के सिद्धार्थ कटारिया को हराकर पहले स्थान पर कब्जा किया।

इसी दौरान बालिकाओ की प्रतिस्पर्धा में शानवी दरगन ने दूसरा स्थान हासिल किया है। शानवी ने रेवाड़ी की काव्या यादव को हराकर अपनी जीत पक्की की। हालांकि प्रथम विजेता की दौड़ में रोहतक की सुहाना सोनी से शानवी को हार का सामना कर दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed