Haryana: सीएम नायब सैनी ने साइक्लोथॉन 2.0 को दिखाई हरी झंडी, नशा मुक्त होगा हरियाणा
फरीदाबाद में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए साइक्लोथॉन 2.0 को हरी झंडी दिखाई।
विस्तार
#WATCH | Faridabad | Haryana CM Nayab Singh Saini flags off Cyclothon 2.0 to raise awareness for Drug-Free Haryana pic.twitter.com/9sFbJjM0ot
— ANI (@ANI) April 11, 2025विज्ञापन
गुरुग्राम में निवेशकों के साथ बैठक
वहीं दूसरी तरफ गुरुग्राम में ग्लोबल सिटी के बारे में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जानकारी ली है। सेक्टर 36 में हरियाणा सरकार द्वारा ग्लोबल सिटी का विकास किया जाना है। इसे लेकर निवेशकों की सीएम के साथ बैठक हुई है।।
साइक्लोथॉन में 49,098 ने कराया पंजीकरण
साइक्लोथॉन (साइकिल यात्रा) में हिस्सा लेने के लिए अभी तक जिले के करीब 49,098 से अधिक लोगों ने ऑनलाइन अपना पंजीकरण कराया है। जो उदय आउटरीच कार्यक्रमों के तहत प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से साइक्लोथॉन (साइकिल यात्रा) में हिस्सा ले रहे हैं। साइकिल यात्रा पलवल से होते हुए सीकरी बॉर्डर से जिला में प्रवेश करेगी।
जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि साइक्लोथॉन 2.0 को सफल बनाने के लिए बुधवार को लघु सचिवालय में मेयर सहित सभी वार्ड पार्षदों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। मेयर प्रवीण जोशी ने साइक्लोथॉन को पिंक थीम देने के लिए महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।