{"_id":"69af1bbae9070e935d0428af","slug":"happy-card-troubles-roadways-employees-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64533-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हैप्पी कार्ड ने रोडवेज कर्मचारियों को किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हैप्पी कार्ड ने रोडवेज कर्मचारियों को किया परेशान
विज्ञापन
डिपो में पड़े हुए हैं 300 से अधिक कार्ड, बार-बार लोगों को भेजे जा रहे मैसेज
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। रोडवेज बसों में यात्रियाें को फ्री सफर कराने के लिए शुरू की गई हैप्पी कार्ड योजना सिरे नहीं चढ़ पा रही है। लोग हैप्पी कार्ड बनवाकर भी डिपो से लेकर नहीं जा रहे हैं। पिछले एक साल से डिपो के अंदर करीब 300 से अधिक हैप्पी कार्ड पड़े हुए हैं। लोग कार्ड ले जाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह माना जा रहा है कि हैप्पी कार्ड निजी और किलोमीटर स्कीम की बसों में मान्य नहीं हैं। रोडवेज कर्मचारियों की ओर से कई बार लोगों को एसएमएस के जरिये कार्ड के बारे में अवगत करवाया जा चुका है, उसके बावजूद लोग कार्ड ले जाने को तैयार नहीं हैं।
हरियाणा सरकार की ओर से मार्च 2024 में गरीब परिवारों को रोडवेज बसों में फ्री सफर कराने के उद्देश्य से हैप्पी कार्ड योजना शुरू की गई थी। योजना के तहत हैप्पी कार्ड बनवाने के बाद एक साल में 1000 किलोमीटर तक फ्री यात्रा की जा सकती है। इसे बनवाने के लिए महज 50 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। शहर के करीब 5 हजार से अधिक लोगों ने कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था। उनमें से 3 हजार से अधिक लोग अपने कार्ड डिपो से ले गए हैं। वहीं जिन लोगों ने अक्टूबर 24 के बाद आवेदन किए थे उनके कार्ड अभी तक बनकर नहीं आए हैं। वहीं अभी डिपो के अंदर 300 से अधिक कार्ड पड़े हुए हैं। जिनको लेने के लिए लोग नहीं आ रहे हैं।
सिर्फ सामान्य रोडवेज बसों में मान्य है कार्ड
हैप्पी कार्ड धारकों का कहना है कि यह कार्ड सिर्फ सामान्य रोडवेज बसों में मान्य हैं। वहीं एसी बस, निजी बस और किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली बसों में यह कार्ड मान्य नहीं हैं। इसी वजह से लोगों की इस योजना में दिलचस्पी कम देखने को मिल रही है।