फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   gym will be open on 5th of august in unlock-3

अनलॉक 3.0 की गाइडलाइन जारी, 5 अगस्त से खुलेंगे शहर के जिम

Thu, 30 Jul 2020 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
gym will be open on 5th of august in unlock-3
फरीदाबाद। केंद्र सरकार की ओर से अनलॉक-3 के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसमें स्कूल, कॉलेज, मेट्रो, सिनेमाघरों के खुलने पर 31 अगस्त तक पाबंदी रहेगी। जबकि जिम 5 अगस्त से खोले जा सकते हैं, मगर संचालकों को सोशल डिस्टेंसिंग और दूसरे हेल्थ प्रोटोकॉल्स का पालन करना होगा।
विज्ञापन

जिले में 400 से ज्यादा छोटी बड़ी जिम है। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण 135 दिनों से इन पर ताला लटका हुआ था। कोरोना संक्रमण के डर की वजह से लोग घरों में कैद थे। हालांकि अनलॉक में सरकार की ओर छूट जरूर दी गई थी, मगर जिम बंद होने से लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा परेशान थे। नई गाइडलाइन जारी होने के बाद लोगों के साथ जिम संचालकों ने भी राहत की सांस ली है। जिम खोलने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई है। जिम में प्रवेश से पहले मुख्य द्वार पर तापमान की जांच की जाएगी। फुलबॉडी सैनिटाइज किया जाएगा। बिना मास्क वालों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिम के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए मशीनों को दूर-दूर कर दिया गया है। एक स्लॉट में केवल 50 प्रतिशत लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। तौलिया और पानी की बोतल व्यक्ति को खुद साथ लानी होगी। जिम करते समय मास्क नहीं लगाने की छूट दी जाएगी, क्योंकि जिम करते समय व्यक्ति को ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत होगी है, मगर कोमन एरिया में मास्क अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed