फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Greenfield Expressway: Agra canal water stopped to build pillars

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे : पिलर बनाने के लिए रोका आगरा नहर का पानी

Mon, 17 Mar 2025 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Greenfield Expressway: Agra canal water stopped to build pillars
गांव साहूपुरा की ओर तेजी से चल रहा है पिलर बनाने का काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जेवर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज निर्माण के लिए गांव साहूपुरा के पास आगरा नहर में पिलर बनाने के लिए मिट्टी डालकर पानी रोक दिया है। अभी गांव साहूपुरा की ओर पिलर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। कुछ समय के बाद गांव सोतई की ओर भी आगरा नहर के पानी को रोककर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को फरीदाबाद से जोड़ने के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जा रहा है। यह एक्सप्रेस वे फरीदाबाद में सेक्टर 65 से शुरू होकर केजीपी व यमुना एक्सप्रेस वे से जुड़ता जुआ एयरपोर्ट तक पहुंचेगा। इस रोड के रास्ते में सेक्टर 65 से थोड़ा आगे गांव साहुपुरा के पास आगरा नहर गुजर रही है। उस नहर के ऊपर पुल बनाने के लिए गांव साहूपुरा की ओर से मिट्टी डाल कर नहर के आधे पानी को रोक दिया है। उस जगह पर पिलर बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं इस तरफ का कार्य पूरा होने के बाद गांव सोतई की ओर पानी को रोककर पिलर का निर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन




डायवर्ट किया 100 मीटर का रास्ता

गांव सोतई के पास दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। मलेरना बैंक्वेट हॉल के पास से 100 मीटर के रूट को डायवर्ट कर दिया गया है। पहले दिल्ली से पलवल की ओर जाने वाले वाहनों को सेक्टर 62 के बाद मलेरना बैंक्वेट हॉल के पास सामने से गुजर रही सर्विस रोड से होकर गांव साहूपुरा के पास से एक्सप्रेसवे पर चढ़ना पड़ता था, लेकिन अब सर्विस रोड को पूर्ण रूप से बंद कर दिया है। जिसके चलते एक्सप्रेसवे पर 100 मीटर का डायवर्जन बनाया गया है। जिसके बाद जिन लोगों को गांव सोतई या गांव साहूपुरा जाना होता है। वह एक्सप्रेसवे से उतरकर सर्विस रोड पर आ जाते हैं। वहीं अन्य सीधे पलवल की ओर चले जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed