फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   government targeted to reach the economy to 5 trillian : nitin gadkari

भारत को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य: नितिन गडकरी

Sat, 04 Jul 2020 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
government targeted to reach the economy to 5 trillian : nitin gadkari
भारत को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य: नितिन गडकरी
विज्ञापन

फरीदाबाद। मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में आत्मनिर्भर भारत वेबलॉग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य भारत को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने का है। इसके लिए वह हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत भल्ला ने कहा कि कोरोना के कारण देश की अर्थव्यवस्था पर काफी असर पड़ा है। आत्मनिर्भर भारत से मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा। शिक्षण संस्थान भी इसमें काफी सहयोग कर रहे हैं। देशभर के स्टार्टअप द्वारा रिसर्च और इनोवेशन किया जा रहा है, जिससे देश को नई दिशा मिल रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 1947 से पहले और उसके बाद देश के सामने कई चुनौतियां आई हैं। देशवासियों ने हमेशा से सकारात्मक ऊर्जा के साथ इसका सामना किया है। उन्होंने कहा सरकार द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज से अर्थव्यवस्था सुधरने में भी काफी मदद मिल रही है। देश में पांच मुख्य बिंदुओं पर काम करने की जरूरत है, जिनमें लेबर, लैंड, लॉ, लॉजिस्टिक और लिक्वीडिटी शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिनके पास रोटी, कपड़ा और मकान नहीं है, उनके लिए सरकार को नीतियां तैयार करनी हैं। 115 जिलों की बात की जिनमें इंडस्ट्री लगानी हैं, स्मार्ट सिटी और स्मार्ट गांव तैयार करने हैं। महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह हमेशा ज्यादा प्रोडक्शन और ज्यादा लोगों को रोजगार देने में विश्वास रखते थे। चीन की लॉजिस्टिक्स कॉस्ट 8 प्रतिशत है, भारत की 13 प्रतिशत और अमेरिका की 12 प्रतिशत है, इसे कैसे कम किया जाए इस पर विचार करना है। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोग काफी नकारात्मक हो गए हैं, उन्हें सकारात्मक, सुखी, समृद्ध और सशक्त बनना होगा। सबको कदम से कदम मिलाकर चलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed