फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Google Maps shows wrong route Truck gets stuck in underpass

गूगल मैप ने दिखाई गलत राह: अंडरपास में घुसा ट्रक फंसा, आधे घंटे में वाहनों की लगी कतारें, फिर लगाया ऐसा जुगाड़

Mon, 01 Jun 2026 05:37 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Akash Dubey Updated Mon, 01 Jun 2026 05:37 PM IST
सार

रविवार रात ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में सीमेंट मिक्सर ट्रक फंस गया। चालक गूगल मैप पर निर्भर था। इससे आधे घंटे यातायात बाधित हुआ। पुलिस ने टायरों की हवा निकालकर ट्रक हटाया।

विज्ञापन
Google Maps shows wrong route Truck gets stuck in underpass
अंदरपास में फंसा ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में रविवार रात एक सीमेंट मिक्सर ट्रक फंस जाने से करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। अंडरपास के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद ट्रक को बाहर निकालकर यातायात सुचारू कराया।

विज्ञापन

ओल्ड फरीदाबाद रेड लाइट ट्रैफिक बूथ के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे एक सीमेंट मिक्सर ट्रक एनआईटी की ओर से दिल्ली की तरफ जा रहा था। चालक मार्ग तलाशने के लिए गूगल मैप का सहारा ले रहा था। इसी दौरान वह ट्रक को ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में ले गया। अंडरपास की ऊंचाई का सही अनुमान न लगने के कारण ट्रक बीच में फंस गया और आगे नहीं बढ़ सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक फंसते ही अंडरपास के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक के सभी टायरों की हवा निकलवाकर उसकी ऊंचाई कम कराई, जिसके बाद सावधानीपूर्वक वाहन को अंडरपास से बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन

इसके बाद यातायात को सामान्य कर ट्रक को वैकल्पिक मार्ग से रवाना किया गया। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में भारी वाहनों के फंसने की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं। पुलिस ने भारी वाहन चालकों से अपील की है कि वे केवल गूगल मैप पर निर्भर न रहें, बल्कि सड़क किनारे लगे संकेतकों और ऊंचाई संबंधी चेतावनी बोर्डों का भी पालन करें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं और जाम की स्थिति से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed