फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   gfsd

Faridabad News: नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों का सम्मान

Wed, 31 Dec 2025 05:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
gfsd
हथीन। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर हथीन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा शहीदों के परिवारों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सूरज पांडे ने बताया कि देश की रक्षा और आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत गांव जौहर खेड़ा से हुई, जहां 24 जनवरी 1994 को शहीद हुए ज्ञान चंद की माता बलवंती को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। उनके बड़े भाई शिव चरण, जो स्वयं बीएसएफ से सेवानिवृत्त हैं, को भी फूल मालाएं पहनाई गईं। गांव रिबड़ में 29 अगस्त 2018 को शहीद हुए बलजीत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तथा उनके पिता बाबू राम सहित परिवार के अन्य सदस्यों को सम्मानित किया गया। गांव बिघावली में करगिल युद्ध 2001 में शहीद अमर चंद तथा गांव अकबरपुर नाटोल में संसद पर आतंकी हमले में 13 दिसंबर 2002 को शहीद हुए रामपाल को श्रद्धांजलि दी गई और उनके परिजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं गांव मण्डकौला में स्वतंत्रता सेनानी शहीद मोहर पाल डागर सहित अन्य वीर योद्धाओं के उत्तराधिकारियों को सम्मान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed