{"_id":"687d415ac06f0af3c9047c79","slug":"fraud-on-the-pretext-of-prepaid-task-on-telegram-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47543-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क के बहाने ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क के बहाने ठगी
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना एनआईटी और बल्लभगढ़ में एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क के बहाने ठगी के दो मामले सामने आए हैं। साइबर अपराधियों ने एनआईटी एरिया के रहने वाले युवक और सेक्टर-8 के रहने वाले व्यक्ति से लगभग तीन लाख रुपये ठग लिए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में साइबर क्राइम थाना एनआईटी और बल्लभगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई है।
पहले मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत एनआईटी एरिया के रहने वाले युवक वंश ने दी है। युवक का कहना है कि फरवरी में आरोपियों ने उससे संपर्क किया। युवक को टेलीग्राम पर टास्क पूरे कर घर बैठे कमाई का झांसा दिया गया। बाद में प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे के साथ रुपये मिलने का झांसा देकर उसे फंसाया गया। इस तरह आरोपियों ने उससे 2.07 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में न तो रिफंड मिला और न ही मुनाफा। साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
दूसरे मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत सेक्टर-8 निवासी आशीष ने दी है। अप्रैल 2025 में साइबर अपराधियों ने इनसे संपर्क किया और घर बैठे कमाई का ऑफर दिया। आरोपियों ने इन्हें टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़कर प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 1.05 लाख रुपये ठग लिए। रिफंड नहीं मिला तो ठगी का अहसास हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा। जिस पर अब साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।