फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraud of locket and ring from a woman by trapping her in talks, case registered

Faridabad News: बातों में फंसाकर महिला से लॉकेट व अंगूठी ठगी, केस दर्ज

Thu, 20 Jul 2023 07:53 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 20 Jul 2023 07:53 PM IST
विज्ञापन
Fraud of locket and ring from a woman by trapping her in talks, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। एजीएम नगर निवासी एक महिला को बातों में फंसाकर एक महिला ने लॉकेट व अंगूठी ठग ली। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता तमन्ना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह 13 जुलाई दोपहर करीब एक बजे घर पर थी। एक महिला उनके घर आई और घरेलू बर्तन चमकाने की बात कहकर बातचीत शुरू कर दी। धीरे-धीरे आरोपी महिला ने पीड़िता को अपनी बातों में फंसाते हुए कहा अपने पहने हुए आभूषण दे दो इन्हें अगले दिन इनाम के साथ वापस कर दूंगी। तमन्ना आरोपी महिला के जाल में फंस गई और एक चांदी का गले का लॉकेट और दो अंगूठी उतारकर ठग को दे दी। कई दिनों तक आरोपी महिला के आने का इंतजार करने के बाद पीड़िता ने अज्ञात महिला के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की है।
विज्ञापन


महिला के साथ हुई 2 लाख 45 हजार की धोखाधड़ी
बल्लभगढ़। ऑर्डर को वापस करने के नाम पर एक महिला से 2,45,902 रुपये की धोखाधड़ी हो गई। ऑर्डर वापस करने के लिए गूगल से हेल्पलाइन नंबर को खोजा। थाना साइबर सेल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-9 निवासी अनीता मल्होत्रा ने बताया कि उन्होंने लक्षिता डॉट कॉम से कुछ कपड़े ऑर्डर किए थे, जिनको उन्हें वापस करना था। वापस करने के लिए गूगल पर हेल्प लाइन नंबर सर्च कर रही थी। जिस पर उन्होंने कॉल करके ऑर्डर के रिफंड के बारे में बात की। आरोपी ने व्हाट्सएप पर बेस एपीके फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा। ऐप को डाउनलोड करने के बाद उनके बैंक से 14 जुलाई को 50-50 हजार रुपये की दो बार ट्रांजेक्शन हुईं। 17 जुलाई को 20 हजार व 26 हजार रुपये की दो ट्रांजेक्शन हुईं। दूसरे खाते से 14 जुलाई को 99,902 रुपये की ट्रांजेक्शन हुई। कुल 2,45,902 रुपये की धोखाधड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed