फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Four people died in train accidents

Palwal News: ट्रेन हादसों में चार लोगों की मौत

Fri, 01 Dec 2023 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Four people died in train accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क व रेल हादसों में एक महिला सहित छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। रेल हादसों में मारे गए चार लोगों में दो की पहचान नहीं हो पाई है। सड़क हादसों में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लघु सचिवालय के समीप पिकअप गाड़ी की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। वहीं हथीन रोड पर भी गांव भंगूरी के समीप पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। रेल हादसों में पिता का खाना देने का जा रहा युवक असावटा फाटक के समीप ट्रेन की चपेट में आ गया। शोलाका स्टेशन के समीप एक युवक ट्रेन से गिर गया। इनके अलावा पलवल रेलवे स्टेशन के समीप लाइन पार रही महिला व करमन फाटक के समीप एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। संबंधित पुलिस ने चार शवों को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया, जबकि दो पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
पिता को खाना देने जा रहा युवक ट्रेन की चपेट में आया

गांव असावटा में पिता को खाना देने जा रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी के जांच अधिकारी ओमप्रकाश तेवतिया के अनुसार गांव असावटा निवासी सतीश ने दिए बयान में कहा है कि गांव के निकट से रेलवे लाइन गुजर रही है, जिसके दूसरी तरफ वह पशुओं को लेकर रहता है। उसका बेटा 18 वर्षीय सौरव उसके लिए खाना देने आया था और खाना देकर वापस लौटते समय ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गया। सौरव को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया। फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार रात सौरव की मौत हो गई। परिजनों के बताया कि सौरव इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

-----
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

शोलाका रेलवे स्टेशन के समीप एक 35 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर चंदरपाल के अनुसार शुक्रवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि शोलाका रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई, जिसका शव पटरियों के बीच में पड़ा हुआ है। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। मृतक के पास से एक मोबाइल फोन व ट्रेन का टिकट बरामद हुआ। मृतक की पहचान यूपी के जिला मुरादाबाद स्थित रुस्तम नगर सहसपुर निवासी नवी मोहम्मद के रूप में हुई। मृतक के पास राजस्थान के उदयपुर से मथुरा का टिकट मिला है। मथुरा से वह दिल्ली के लिए किसी काम से जा रहा था। मोबाइल के माध्यम से परि़जनों से संपर्क कर उन्हें सूचना दी गई। परिजनों के पहुंचने पर बयान लिखे गए। परिजनों के बयान पर भादंसं की धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर दो मरे, पहचान नहीं

पलवल। गांव करमन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जांच अधिकारी चंदरपाल के अनुसार शुक्रवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि करमन फाटक के समीप रेलवे लाइन पार करते समय एक व्यक्ति की मौत हो गई। वे तुरंत मौके पर पहुंचे तो शव ट्रेन की टक्कर से बुरी तरह से बिखरा हुआ था। शव को समेट कर पहचान कराने का प्रयास किया गया, परंतु शव की पहचान नहीं हो पाई। मृतक की उम्र 40-45 वर्ष है। उसने हरे रंग की जींस, छापेदार कमीज व काले रंग की जैकेट पहनी हुई है। वहीं पलवल जीआरपी जांच अधिकारी धनीराम ने बताया कि पलवल स्टेशन के निकट ट्रेन की चपेट में आने से एक करीब 40-45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मृतक महिला ने लाल रंग की चुन्नी, रेशमी किनारी सूट लाल-नीला छापेदार व सलवार लाल-सफेद रंग की पहनी हुई है। दोनों शवों को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
हथीन-पलवल रोड पर गांव भंगूरी के निकट पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जांच अधिकारी रामजीवन ने बताया कि गांव फ़िरोजपुर राजपूत निवासी 18 वर्षीय युवक मोहित बाइक द्वारा अपने गांव से पलवल जा रहा था। गांव भंगूरी के निकट स्थित निजी स्कूल के पास पलवल की तरफ से आ रही पिक अप गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे बाइक चालक मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को दुर्घटना के लिए जिम्मेदार पिक अप का रजिस्ट्रेशन नंबर मिल गया है। इस आधार पर चालक की खोज की जा रही है। पुलिस ने मृतक मोहित के शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक मोहित पलवल प्रशिक्षण के लिए जा रहा था।

पिकअप गाड़ी ने साइकिल में मारी टक्कर, युवक की मौत
कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण के अनुसार गांव बहरौला निवासी श्याम सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका भाई राजेंद्र मजदूरी करता था। साइकिल पर सवार होकर उसका भाई राजेंद्र पलवल मजदूरी पर जा रहा था। जब उसका भाई राजेंद्र अपनी साइकिल पर अदालत परिसर के सामने बने पुलिस बूथ के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने उसके भाई की साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका भाई साइकिल सहित सड़क पर गिर पड़ा और पिकअप चालक गाड़ी को लेकर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने राजेंद्र को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पिकअप के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed