फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four new swine flu cases detected; identification of contacts begins.

Faridabad News: स्वाइन फ्लू के चार नए मरीज मिले, संपर्क में आने वालों की पहचान शुरू

Tue, 22 Sep 2026 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Four new swine flu cases detected; identification of contacts begins.
मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 22, सावधानी बरतने की सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। मौसम में बदलाव के साथ बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को स्वाइन फ्लू के चार नए मरीजों की पुष्टि की है। चारों मरीजों की उम्र 60 वर्ष से अधिक है और उनका निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। नए मामलों के साथ जिले में इस साल स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है।


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, नए मरीज सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार की शिकायत के बाद निजी अस्पतालों में चिकित्सकीय परामर्श के लिए पहुंचे थे। चिकित्सकों की सलाह पर उनकी स्वाइन फ्लू की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में चारों में वायरस की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान शुरू कर दी है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन




1500 से अधिक लोगों की हो चुकी जांच



जिले में अब तक 1500 से अधिक लोगों की स्वाइन फ्लू की जांच की जा चुकी है। इनमें 22 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संदिग्ध मरीजों की निगरानी के साथ लोगों को वायरल संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 15



जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या भी 15 है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने उनके घर और आसपास के क्षेत्रों में एंटी लार्वा गतिविधियां कराईं। मच्छरों के लार्वा को नष्ट कराया गया और परिजनों व आसपास रहने वाले लोगों को भी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि सोमवार को स्वाइन फ्लू के चार नए मरीज मिले हैं। सभी निजी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। बीमारी के नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बुखार, खांसी, जुकाम या सांस संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लें और उनकी सलाह पर आवश्यक जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed